Asia Cup 2023 Mein Aaj Kiska Match Hai: एशिया कप में आज किसका मैच है- Pakistan vs Nepal

Pakistan vs Nepal Asia Cup 2023: एशिया कप 2023 का आगाज आज ग्रुप-ए में शामिल पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुकाबले के साथ होगा। दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। कप्तान रोहित पौडेल के नेतृत्व में नेपाल की टीम पहली बार एशिया कप खेलने उतरेगी। मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से होगी।

जीत की उम्मीद के साथ उतरेंगी दोनों टीमों
कॉन्टिनेंटल टूर्नामेंट के पहले मैच में आज पाकिस्तान (PAK) और नेपाल (NEP) आमने-सामने होंगे। मुकाबले की खास बात ये है कि पाकिस्तान और नेपाल ने अब तक कभी भी एक दूसरे के साथ कोई मैच नहीं खेला है। दोनों पक्षों का लक्ष्य जीत के साथ अपने अभियान की शानदार शुरुआत करना होगा।

pakistan vs nepal match

पाकिस्तान की टीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। इस सीरीज को पाक टीम ने 3-0 से जीत लिया था, ऐसे में कप्तान बाबर आज की टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है, लेकिन यह देखना बाकी है कि क्या नेपाल घरेलू टीम को टक्कर दे पाता है या नहीं।

नेपाल बनाम पाक मुकाबले में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहेंगी, क्योंकि गेंदबाद इन दिनों शानदार फॉर्म है। अफरीदी ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन वनडे मैचों में छह विकेट लिए थे। वह घरेलू दर्शकों के सामने नेपाल के खिलाफ आगामी मैच में और अधिक विकेट लेने के लिए उत्सुक होंगे।

एशिया कप 2023 में आज का मुकाबला
आज पाकिस्तान (PAK) और नेपाल (NEP) का मैच मुल्तान क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। यह मुकाबला आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं इसके अलावा मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार एप पर भी उपलब्ध होगी।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की फुल स्क्वाड
अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, तैयब ताहिर, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान (उप-कप्तान), मोहम्मद नवाज, उस्मा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी।

एशिया कप के लिए नेपाल की फुल स्क्वाड
रोहित पौडेल (कप्तान), कुशल भुरटेल, आसिफ शेख (विकेटकीपर), ललित राजबंशी, भीम शर्की, कुशल मल्ला, दीपेंद्र सिंह ऐरी, संदीप लामिछाने, करण केसी, गुलशन झा, आरिफ शेख, सोमपाल कामी, प्रतिस जीसी, किशोर महतो, संदीप जोरा अर्जुन सऊद और श्याम ढकाल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+