Asia Cup 2023 Mein Aaj Kiska Match Hai: एशिया कप में आज किसका मैच है- IND vs PAK

Asia Cup 2023, India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप 2023 का बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। वनडे फॉर्मेट में चार साल बाद ये भिड़ंत हो रही है। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा और बाबर आजम की टीम के बीच एक रोमांचक मुकाबले की पूरी उम्मीद है।

एशिया कप 2023 का तीसरा मुकाबला 2 सितंबर, शनिवार को पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है।यह मैच भारतीय समयानुसार 3 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले ढाई बजे होगा। भारत बनाम पाकिस्तान का मैच टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स के साथ डीडी स्पोर्ट्स पर भी देख सकते हैं।

india vs pakistan

भारत-पाकिस्तान हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 132 बार आमना-सामना हो चुका है। इस दौरान टीम इंडिया ने जहां 55 मैच जीते हैं, वहीं पाकिस्तान को 73 मैचों में जीत मिली है। इस तरह से पाक टीम भारत के खिलाफ मजबूत स्थिति में नजर आ रही है, जबकि चार मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला।

एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का रिकॉर्ड
एशिया कप की बात करें तो पाकिस्तान के खिलाफ भारत मजबूत स्थिति में रहा है। दोनों टीमों के बीच एशिया कप के वनडे फॉर्मेट में 13 मुकाबला खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया को 7 में जीत मिली है, वहीं पाकिस्तान ने 5 मुकाबले जीते हैं, जबकि एक मुकाबला बेनतीजा रहा। भारत ने कुल सात बार एशिया कप का खिताब अपने नाम किया है, वहीं पाकिस्तान सिर्फ दो बार टूर्नामेंट को अपने नाम कर सका है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, रवीन्द्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमरा।

ये भी पढ़ें- 'जितना संभव हो उतना प्रयास करें...,' IND vs PAK मैच से पहले नीरज चोपड़ा का टीम इंडिया के लिए खास संदेश

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रउफ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+