'जितना संभव हो उतना प्रयास करें...,' IND vs PAK मैच से पहले नीरज चोपड़ा का टीम इंडिया के लिए खास संदेश

Asia Cup 2023, IND vs PAK: भारत के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने शानदार वापसी करते हुए शुक्रवार को ज्यूरिख डायमंड लीग में 85.71 मीटर थ्रो की मदद से दूसरा स्थान हासिल किया है। इस बीच एशिया कप 2023 में बहुप्रतीक्षित भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबले से पहले, नीरज ने रोहित शर्मा एंड कंपनी के लिए एक खास संदेश दिया है।

ज्यूरिख डायमंड लीग के मौके पर नीरज ने रेवस्पोर्ट्ज़ से बातचीत के दौरान कहा कि, 'मैं अपनी भारतीय टीम को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। बस अपना सौ प्रतिशत दें और अपने देश के लिए जितना संभव हो उतना प्रयास करें।'

Neeraj Chopra

भारतीय टीम भी उम्मीद कर रही होगी कि कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और शुभमन गिल पाकिस्तान की तिगड़ी शाहीन अफरीदी, हारिस रउफ और नसीम शाह के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार होंगे।

भारत-पाकिस्तान हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और पाकिस्तान के बीच वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 132 बार आमना-सामना हो चुका है। इस दौरान टीम इंडिया ने जहां 55 मैच जीते हैं, वहीं पाकिस्तान को 73 मैचों में जीत मिली है। इस तरह से पाक टीम भारत के खिलाफ मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, रवीन्द्र जड़ेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमरा।

टीम इंडिया फुल स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शुबमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, इशान किशन, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमराज, मोहम्मद शमी। मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा। रिजर्व- संजू सैमसन।

पाकिस्तान टीम की फुल स्क्वाड
बाबर आजम (कप्तान), अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शाहीन अफरीदी, सऊद शकील, रिजर्व- तय्यब ताहिर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+