Asia Cup 2023 Mein Aaj Kiska Match Hai: एशिया कप में आज किसका मैच है- BAN vs AFG
Asia Cup main Aaj Kiska Match Hai: एशिया कप में आज ग्रुप बी की दो टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा। बांग्लादेश और अफगानिस्तान का मैच होगा। बांग्लादेश की टीम के लिए यह करो या मरो वाला मैच है। इस मैच में बांग्लादेश अगर हार जाती है, तो सुपर 4 से बाहर हो जाएगी। उनके लिए अहम मुकाबला है।
श्रीलंका के खिलाफ बांग्लादेश की टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अफगानिस्तान की टीम का टूर्नामेंट में यह पहला ही मैच है। टूर्नामेंट का ओवरऑल यह चौथा मैच होगा। एक बार से फिर से एशिया कप पाकिस्तानी सरजमीं पर आ गया है। यह मैच लाहौर में होगा।

गद्दाफी स्टेडियम में एशिया कप के इस सीजन का पहला मुकाबला है। पिछला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच मुल्तान में खेला गया था। पाक ने नेपाल को 242 रनों के बड़े अंतर से हराया था। अफगानिस्तान की टीम संतुलित नज़र आ रही है और बांग्लादेश को हराने का पूरा दमखम रखती है।
ग्रुप बी में अभी श्रीलंका एक मैच में जीत के साथ टॉप पर है। बांग्लादेश या अफगानिस्तान में से कोई एक टीम अंक तालिका में खाता खोलने वाली है। पिछले मैच में बांग्लादेश की बल्लेबाजी यूनिट ने निराश किया था। इस मैच में बेहतर बैटिंग की उम्मीद की जा सकती है, गेंदबाजी में बांग्लादेश की टीम संतुलित दिख रही है।
दोनों टीमें इस प्रकार हैं
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), गुलबदीन नायब, रियाज हसन, मोहम्मद नबी, इकराम अलीखिल, राशिद खान, अब्दुल रहमान, नजीबुल्लाह जादरान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फारूकी, शराफुद्दीन अशरफ, करीम जनत, नूर अहमद, सुलेमान सफी।
बांग्लादेश: मोहम्मद नईम, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), मेहदी हसन मिराज, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, अफीफ हुसैन, हसन महमूद, शमीम हुसैन , तंजीम हसन साकिब, नसुम अहमद, एनामुल हक।












Click it and Unblock the Notifications