Asia Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: एशिया कप में आज किसका मैच है- अफगानिस्तान vs श्रीलंका

Asia Cup Mein Aaj Kiska Match Hai: एशिया कप के छठे मैच में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलने वाली है। बांग्लादेश के खिलाफ पिछला मुकाबला हारने के बाद अफगानिस्तान की टीम एशिया कप से बाहर होने के कगार पर खड़ी है। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ टीम को एक बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। दूसरी तरफ श्रीलंका की कोशिश अफगानिस्तान को हराकर ग्रुप में टॉप पर रहने की कोशिश होगी।

89 रनों से मिली थी हार: अफगानिस्तान की टीम को अपने पिछले मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 89 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। इतनी बड़ी हार झेलने के बाद प्वाइंट्स टेबल में अफगानिस्तान की टीम का नेट रन रेट भी माइनस में चला गया है। अफगानिस्तान के लिए अब सुपर फोर में जगह बनाना काफी मुश्किल दिखाई पड़ रहा है। ऐसा करने के लिए अफगानिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल करनी होगी।

asia cup 2023 1

गद्दाफी स्टेडियम में होगा मैच: दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जाएगा। गद्दाफी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रही है। इस मुकाबले में भी बल्लेबाजों को इस पिच से मदद मिलने की उम्मीद है। ऐसे में यहां एक हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिल सकता है। अपगानिस्तानी बल्लेबाजों की कोशिश श्रीलंका के खिलाफ बड़ा स्कोर बनाने की होगी।

गेंदबाजों को दिखाना होगा दम: बांग्लादेश के खिलाफ अफगानिस्तान की गेंदबाजी बेहद साधारण रही थी। ऐसे में श्रीलंकाई बल्लेबाजों के खिलाफ अफगनिस्तान के गेंदबाजों को अपना दमखम दिखाना होगा। लाहौर में ऑफ स्पिनरों की तुलना में लेग स्पिनर अधिक प्रभावी साबित हो सकते हैं। अफगानिस्तान की टीम के पास तीन मैच विनर स्पिनर है, जिनकी भूमिका इस मुकाबले में बेहद अहम हो सकती है।

टॉस होगा अहम: दोनों टीमों की कोशिश इस मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने की होगी। लाहौर में अफगानिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में बारिश की संभावना नहीं है। तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। ऐसे में फैंस पूरे मैच का मजा उठा सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+