IND vs PAK: गजब है हेडन की भविष्यवाणी... रोहित को पहले चेताया था फिर भी 2021 वाली भूल कर बैठे

India Pakistan Matchभारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का महामुकाबला जारी है। भारतीय टीम की हालत खराब नजर आ रही है। भारत का चौथा विकेट गिर गया। शुभमन गिल रऊफ की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। भारत का स्कोर 66 पर 4 विकेट हो गया। बता दें इससे पहले भारतीय टीम को शाहीन शाह अफरीदी ने शुरुआती दो बड़े झटके दिए। उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ-साथ विराट कोहली को पवेलियन भेजा।

लेकिन रोहित शर्मा का आउट होना उनकी लापरवाही कही जा सकती है। अगर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिक्रेटर मैथ्यू हेडन की बात मान ली होती तो अभी भारत की स्थिति मजबूत होती। क्योंकि, वह इस बार भी ठीक उसी तरह आउट हुए, जिस प्रकार वह 2021 में टी20 विश्व कप के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ आउट हुए थे। नीचे पढ़ें मैथ्यू हेडन ने कौन सी नसीहत दी थी...

Matthew hayden Rohit Sharma

मैथ्यू हेडन ने दी थी नसीहत
दरअसल, मैथ्यू हेडन ने नसीहत देते हुए कहा था कि रोहित शर्मा को यूएई 2021 टी20 विश्व कप जैसे हालात से बचने के लिए पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी के पहले तीन ओवरों में सावधानी बरतें। बता दें कि रोहित को 2021 टी20 विश्व कप में अफरीदी ने अंदर आती यॉर्कर गेंद पर एल्बीडब्ल्यू किया था। वह इस मैच में खाता खोलने में नाकाम रहे थे। भारत को उस ग्रुप मैच में 10 विकेट से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था।

पाकिस्तान के तीन गेंदबाज बेहद घातक: मैथ्यू हेडन
मैथ्यू हेडन ने दोनों देशों के बीच मुकाबले को विश्व क्रिकेट में सबसे रोमांचक मुकाबला करार देते हुए कहा कि भारतीय टीम के बल्लेबाजों को पाकिस्तान के तीन तेज गेंदबाजों के खिलाफ सावधान रहना होगा । पाकिस्तान के पास शाहीन आफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम (शाह) जैसे काबिल गेंदबाज हैं। तीन बहुत अलग प्रकार के गेंदबाज और उनसे निपटने के लिए भारतीय टीम को योजना के साथ आना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+