Asia Cup 2023: ये हो सकती है पाकिस्तान के खिलाफ भारत की बेस्ट प्लेइंग XI? इन खिलाड़ियों को मौका मिलना तय
Asia Cup 2023, Predicted best playing XI: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मैच 2 सितंबर को खेला जाएगा। एशिया कप के लिए दोनों ही टीमों का ऐलान कर दिया गया है। भारतीय टीम ने एशिया कप के लिए मजबूत टीम का चयन किया है। पिछली बार भारतीय टीम फाइनल तक का सफर भी तय नहीं कर सकी थी ऐसे में इस साल भारत की कोशिश ट्रॉफी को अपने नाम करने की होगी।
अय्यर-राहुल की वापसी: श्रेयस अय्यर और केएल राहुल लंबे समय बाद भारतीय टीम में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में इन दोनों ही खिलाड़ियों से टीम को काफी उम्मीदें होगी। टीम ऐलान करते समय अजीत अगरकर ने कहा था कि केएल राहुल निगल की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में वह पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच से बाहर भी रह सकते हैं। इसके बावजूद टीम के पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद है।

रोहित का रिकॉर्ड शानदार: एशिया कप में साल 2018 के दौरान रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने ट्रॉफी अपने नाम किया था। इस साल रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ एक ताबड़तोड़ शतक जड़ने में भी कामयाबी हासिल की थी। रोहित शर्मा की कोशिश एक बार फिर टीम के लिए बड़ी पारी खेलने की होगी। इसके अलावा विराट कोहली का रिकॉर्ड भी पाकिस्तान के खिलाफ शानदार रहा है।
पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर/ सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल/इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी।
एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), सलमान अली आगा, इफ्तिखार अहमद, तैय्यब ताहिर, सऊद शकील, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद हारिस, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, उसामा मीर, फहीम अशरफ, हारिस रऊफ, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह और शाहीन अफरीदी।
एशिया कप के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, केएल राहुल, इशान किशन, हार्दिक पंड्या (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद। शमी, मो. सिराज, प्रसीद कृष्णा।












Click it and Unblock the Notifications