Asia Cup 2023: रोहित शर्मा को पछाड़ नंबर वन बन गए बाबर आजम, छोटी पारी में ही किया कमाल
Pakistan vs Sri Lanka, Super Fours, 5th Match: एशिया कप में पाकिस्तान की टीम करो या मरो के मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ भिड़ रही है। टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां ने एक बार फिर अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया। पाकिस्तान को फाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच को जीतना बेहद जरूरी है।
बाबर आजम ने बनाया 29 रन: बाबर आजम इस मुकाबले में 35 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। दुनिथ वेलालगे ने बाबर आजम को कुसल मेंडिस के हाथों स्टंप आउट कराया। अब्दुल्लाह शफीक ने पाकिस्तान के लिए वनडे में बतौर ओपनर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अर्धशतक जड़ पाकिस्तान की पारी को संभालने का काम किया। बाबर के साथ शफीक ने टीम के लिए अहम साझेदारी निभाने का काम किया।

रोहित शर्मा को पछाड़ा: बाबर आजम ने अपने इस छोटी सी पारी में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ने का काम किया। अपनी इस पारी के दम पर बाबर आजम ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। एशिया कप 2023 टूर्नामेंट में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में बाबर आजम ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। बाबर आजम के मौजूदा टूर्नामेंट में 5 मैचों में अब 207 रन हो गए हैं। रोहित शर्मा के नाम चार मैचों से 194 रन है और अब वह सबसे अधिक रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
श्रीलंका के खिलाफ जीत जरूरी: एशिया कप के फाइनल में जगह बनाने के लिए पाकिस्तान की टीम को हर हाल में जीत हासिल करना जरूरी है। मोहम्मद रिजवान ने 48 गेंद में अपना अर्धशतक जड़कर पाकिस्तान की स्थिति मैच में मजबूत कर दी है। इफ्तिखार अहमद के साथ मोहम्मद रिजवान ने टीम के लिए धमाकेदार प्रदर्शन कर की जीत की उम्मीदों को जिंदा रखने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications