SL vs AFG: नबी की सबसे तेज फिफ्टी गई बेकार, 2 रन से हारकर अफगानिस्तान एशिया कप से बाहर

Sri Lanka vs Afghanistan: एशिया कप में अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका के खिलाफ 2 रन से हारकर बाहर हो गई। मुकाबला रोमांचक रहा। पहले खेलते हुए श्रीलंका ने 8 विकेट पर 291 रन बनाए। जवाब में खेलते हुए अफगानिस्तान 289 रन बनाकर आउट हो गई। अफगानिस्तान को सुपर 4 के लिए 37.1 ओवर में जीत दर्ज करनी थी लेकिन वे 3 गेंद ज्यादा खेलकर ऑल आउट हो गए।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने बेहतरीन शुरुआत की। श्रीलंकाई टीम के लिए ओपनर निसंका और करुणारत्ने ने पहले विकेट के लिए 63 रनों की भागीदारी की। इस बीच करुणारत्ने 32 और निसंका 41 रन बनाकर आउट हो गए और टीम की स्थिति खराब हो गई।

sri lanka vs afghanistan

दो विकेट गिरने के बाद श्रीलंका ने तीसरा विकेट समरविक्रमा (3) के रूप में गंवा दिया। यहाँ से चौथे विकेट के लिए कुसल मेंडिस और असलंका के बीच एक भागीदारी हुई। असलंका 36 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन मेंडिस अर्धशतक के बाद टिके रहे।

मेंडिस ने एक छोर से रन बनाए और 92 के निजी स्कोर पर आउट हुए। अंत में तीक्ष्णा और वेलालगे ने मोर्चा संभाल लिया और अर्धशतकीय भागीदारी करते हुए श्रीलंका को 8 विकेट पर 291 रन तक पहुंचा दिया। वेलालगे 33 रन बनाकर नाबाद रहे और तीक्ष्णा 28 रन बनाकर आउट हो गए। अफगानिस्तान की टीम के लिए गुलबदीन नायब ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए अफगानिस्तान की खराब शुरुआत रही। गुरबाज 4 और इब्राहिम जादरान 7 रन बनाकर आउट हो गए। गुलबदीन 16 गेंदों में 22 रन बनाकर आउट हो गए। रहमत शाह ने भी 45 रन बनाए। असली गेम मोहम्मद नबी के बल्ले से दिखा।

नबी ने 24 गेंदों में फिफ्टी जड़ मुजीब उर रहमान का रिकॉर्ड तोड़ दिया। नबी अब अफगानिस्तान के लिए सबसे तेज फिफ्टी जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए। वह 32 गेंदों में 6 चौकों और 5 छक्कों से 65 रन बनाकर आउट हो गए। शाहिदी ने भी टिककर बल्लेबाजी करते हुए फिफ्टी जमाई और 59 रन बनाकर चलते बने।

अफगानिस्तान की टीम जीत के करीब थी और निर्धारित ओवर में लक्ष्य हासिल करने से सुपर 4 में पहुंच सकती थी। फारुकी अंतिम विकेट के रूप में आउट हो गए और अफगानिस्तान की टीम 2 रन से हारकर बाहर हो गई। श्रीलंका की टीम लगभग बाहर हो गई थी लेकिन अंत में अफगानिस्तान लड़खड़ा गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+