IND vs BAN: भारत के 3 खिलाड़ियों को दिया जा सकता है रेस्ट, जानें इनके नाम

India vs Bangladesh: एशिया कप के फाइनल मैच में जगह बनाने के बाद भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ मैच में अपनी बेंच स्ट्रेंथ को मैदान पर उतार सकती है। कुछ बड़े नामों को रेस्ट देने की तैयारी की गई है। श्रेयस अय्यर के खेलने को लेकर स्थिति अब भी साफ नहीं हुई है।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में पीठ में परेशानी के कारण बाहर हुए अय्यर ने गुरुवार को 20 मिनट तक नेट्स पर बल्लेबाजी की। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार अब भी यह स्पष्ट नहीं है कि श्रेयस अय्यर को बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले में खेलता देखा जाएगा।

indian team

टीम इंडिया में कुछ अहम बदलाव देखने को मिल सकते हैं। मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह को रेस्ट दिया जा सकता है। बुमराह काफी समय के बाद वापस आए हैं, ऐसे में उनके ऊपर एक साथ वर्कलोड नहीं डालते हुए रेस्ट दिया जा सकता है। सिराज एशिया कप के सभी मैचों में खेले हैं, उनको भी बाहर रखा जा सकता है।

हार्दिक पांड्या भी लगातार खेले हैं, उनको भी रेस्ट देने के आसार हैं। इस तरह टीम इंडिया में तीन बदलाव हो सकते हैं। पांड्या की जगह शार्दुल ठाकुर आ सकते हैं। ठाकुर की जगह पिछले मैच में अक्षर पटेल को शामिल किया गया था। शमी और प्रसिद्ध कृष्णा भी प्लेइंग इलेवन में शामिल किये जा सकते हैं।

भारतीय टीम ने अपने पिछले तीन मैचों में जीत दर्ज की है। नेपाल को 10 विकेट से हराने के बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 228 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया था। इसके बाद श्रीलंकाई टीम को भी 41 रनों से हराकर भारत ने फाइनल में जगह हासिल कर ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+