Asia cup 2022: न्यूज एंकर मंयती लैंगर के सवाल पर चिढ़े वसीम अकरम, लेने लगे रोहित का नाम
खेल डेस्क,08 सितंबर। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान वसीम अकरम को लोग बड़े आलोचकों में गिनते हैं और वो क्रिकेट कमेंटरी की दुनिया का एक चर्चित चेहरा भी हैं, उनकी गिनती डैशिंग क्रिकेटरों में भी होती रही है लेकिन वो गु्स्सैल भी कहलाते हैं क्योंकि उनसे जुड़े बहुत सारे इंसीडेट ऐसे हैं, जब वो खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाए और गुस्सा हो गए। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो मशहूर होस्ट मंयती लैंगर के एक प्रश्न के जवाब पर वो थोड़ा नाराज से हो जाते हैं।

न्यूज एंकर मंयती लैंगर के सवाल पर चिढ़े वसीम अकरम
दरअसल ये वीडियो पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच हुए मुकाबले से पहले एक प्री-मैच शो से जुड़ा हुआ है। जहां वसीम अकरम , संजय मांजरेकर और मंयती लैंगर क्रिकेट के बारे में चर्चा कर रहे हैं, इसी बीच मंयती ने भारत से जुड़ा एक सवाल अकरम से किया तो वो पहले तो इसे टालने की कोशिश करते हैं और इसके बाद वो कहते हैं कि ऐसा है कि इसका जवाब मांजरेकर देंगे ।

पहले टाला फिर लिया रोहित शर्मा का नाम
लेकिन जब मांजरेकर कहते हैं 'कि सवाल आपसे से पूछा गया है', तो वो झुंझला जाते हैं और कैप्टन रोहित शर्मा का नाम ले लेते हैं।
'हमारे पास डेथ ओवर के विकेट नहीं बचे'
दरअसल मैच पाकिस्तान और अफगानिस्तान का होने वाला था, ऐसे में मयंती पूछती है कि 'आपको नहीं लगता कि कि श्रीलंका के खिलाफ भारत ने काफी विकेट बीच के ओवर में गंवा दिए थे और इसी कारण हमारे पास डेथ ओवर के विकेट नहीं बचे'। इस पर अकरम पहले तो बोलते हैं कि 'अरे कमेंटेटर संजय मांजरेकर इसका जवाब देंगे।'

'मैं आपसे इससे जवाब चाहती हूं'
जिस पर मंयती कहती हैं कि 'मैं आपसे इससे जवाब चाहती हूं।' तो अकरम चिढ़ जाते हैं।
रोहित शर्मा भी खुद को टीवी पर खुद को देखकर तंग हो गए होंगे
और बोलते हैं कि 'कल मैंने इस बारे में बहुत सारी बातें की हैं। अब तक भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी खुद को टीवी पर इतनी बार देखकर तंग हो गए होंगे। फिलहाल आज मैच पाकिस्तान-अफगानिस्तान का है तो मुझे लगता है हमें उसपर बात कर लेनी चाहिए।'

सोशल मीडिया पर वायरल Video
वसीम अकरम का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग जमकर इस पर कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोग अकरम को शांत रहने की भी अपील कर रहे हैं तो कुछ लोग अकरम की आलोचना भी कर रहे हैं, कुल मिलाकर अकरम ही अकरम इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।
पाकिस्तान की फाइनल में एंट्री
आपको बता दें कि पाकिस्तान ने कल अफगानिस्तान को रोमांचक मैच में एक विकेट से हराकर फाइनल में एंट्री मारी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 129 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 130 रन के लक्ष्य को 19.2 ओवर में 9 विकेट खोकर हासिल कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications