IND vs PAK: हो गया कन्फर्म, सुपर संडे को फिर होगा भारत-पाकिस्तान का हाईवोल्टेज मुकाबला

एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार 4 सितंबर को सुपरफोर में एक और हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। शुक्रवार को हांगकांग के खिलाफ जीत हासिल करने के साथ ही पाकिस्तान की टीम ने एशिया कप के सुपरफोर में अपनी जगह स

नई दिल्ली, 2 सितंबर। एशिया कप 2022 में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार 4 सितंबर को सुपरफोर में एक और हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। शुक्रवार को हांगकांग के खिलाफ जीत हासिल करने के साथ ही पाकिस्तान की टीम ने एशिया कप के सुपरफोर में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली। हांगकांग के खिलाफ पाकिस्तान ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 193 रन बनाए। जिसके जवाब में हांगकांग की टीम 10.4 ओवर में सिर्फ 38 रन ही बना सकी।

 तीसरी बार भी हो सकता है भारत-पाक मुकाबला

तीसरी बार भी हो सकता है भारत-पाक मुकाबला

सुपरफोर के अपने पहले ही मुकाबले में पाकिस्तान का सामना भारत से होगा, जिसके लिए फैंस एक बार फिर काफी उत्साहित है। सुपर फोर में सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ एक-एक मुकाबला खेलेंगी। हर टीम कुल तीन मैच खेलेगी। इन तीन मैचों में जिन दोनों टीम का प्रदर्शन सबसे बेहतर होगा, वह फाइनल में प्रवेश कर लेगी। ऐसे में भारत और पाकिस्तान का सामना तीसरी बार फाइनल में भी हो सकता है।

अफगानिस्तान बिगाड़ सकती है फाइनल का खेल

अफगानिस्तान बिगाड़ सकती है फाइनल का खेल

एशिया कप में अफगानिस्तान की टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। वह ग्रुप स्टेज के दोनों मुकाबलों को जीतकर सुपरफोर में प्रवेश करने वाली पहली टीम बनी थी। अफगानिस्तान भारत और पाकिस्तान दोनों के फाइनल में पहुंचने की राह में बड़ा रोड़ा बन सकती है। अफगानिस्तान के गेंदबाज ही नहीं उनके बल्लेबाज भी अपने खेल से सभी को हैरान कर रहे हैं।

155 रनों से जीता पाकिस्तान

155 रनों से जीता पाकिस्तान

हांगकांग के खिलाफ धमाकेदार अंदाज में जीत हासिल कर पाकिस्तान ने सुपरफोर के लिए क्वालिफाई कर लिया है। ऐसे में भारत और पाकिस्तान की टीमें रविवार को एक बार फिर एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। पाकिस्तान ने हांगकांग को 155 रनों से हराकर दमदार वापसी की है। एशिया कप के पहले मुकाबले में पाकिस्तान को भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+