VIDEO: पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मैदान पर सूर्यकुमार यादव के साथ की छींटाकशी, और फिर....
भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में अक्सर मैदान पर खिलाड़ियों के बीच विवाद होता देखा गया है। रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में एशिय कप के सुपर 4 राउंड के मुकाबले में भी खिलाड़ियों के बीच तकरार देखने को मिली।
नई दिल्ली, 4 सितंबर। भारत और पाकिस्तान के मुकाबले में अक्सर मैदान पर खिलाड़ियों के बीच विवाद होता देखा गया है। रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में एशिय कप के सुपर 4 राउंड के मुकाबले में भी खिलाड़ियों के बीच तकरार देखने को मिली। उन्होंने अपनी पहली ही गेंद पर स्पिनर शादाब को चौका जड़कर शानदार शुरुआत की। लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार यादव शादाब खान की गेंदों पर शॉट लगाने में लगातार नाकाम रहे।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने की स्लेजिंग
विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान ने सूर्यकुमार यादव को विकेट के पीछे से छेड़ना शुरू कर दिया। मोहम्मद रिजवान लगातार विकेट के पीछे से सूर्य़कुमार यादव की स्लेजिंग करते रहे। हद तो तब हो गई जब मोहम्मद रिजवान के साथ-साथ शादाब खान ने भी सूर्य़कुमार यादव की तरफ इशारा कर उन्हें कुछ बोलना शुरू कर दिया। टी20 क्रिकेट में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले सूर्य़कुमार यादव पर लगातार पाकिस्तान के ये दोनों खिलाड़ी शब्दों की बौछार करते रहे।

सूर्यकुमार यादव ने खामोश रहकर जीता दिल
पाकिस्तान के गेंदबाज ने भारत के बल्लेबाज को बाहर की गेंदों पर चिढ़ाया, लेकिन सूर्यकुमार यादव इसके बावजूद शांत रहे। रिजवान शादाब की लगातार दो गेंदों पर बल्लेबाज के पास जाने से पहले उसे स्लेज करने की कोशिश की। शादाब भी विकेटकीपर के साथ जुड़ गए और दोनों ने मिलकर सूर्य़कुमार यादव का ध्यान मैच से भटकाने का प्रयास किया, लेकिन सूर्य़कुमार यादव पिच पर शांत रहे।

महज 13 रन बना सके सूर्य़कुमार यादव
पाकिस्तान के खिलाफ इस अहम मुकाबले में सूर्य़कुमार यादव ज्यादा बड़ा स्कोर नहीं कर सके। सूर्य़कुमार यादव 10 गेंदों में दो चौके की मदद से सिर्फ 13 रन ही बना सके। सूर्य़कुमार यादव को मोहम्मद नवाज ने अपनी गेंद पर आसिफ अली के हाथों कैच आउट कराया। सूर्यकुमार यादव ने इससे पहले हांगकांग के खिलाफ जबरदस्त पारी खेली थी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ वह अपना कमाल नहीं दिखा सकें।












Click it and Unblock the Notifications