पाकिस्तान के खिलाफ एक अर्धशतक सबकी बोलती बंद कर देगा, कोहली की फॉर्म बोले शास्त्री
नई दिल्ली, 23 अगस्त: भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने कहा कि विराट कोहली को फॉर्म में वापस आने के लिए सिर्फ एक पारी की जरूरत है और अगर स्टार बल्लेबाज एशिया कप 2022 के पहले मैच में अर्धशतक लगाने में कामयाब रहता है तो उसके फॉर्म के बारे में बकवास कर रहे लोगों की बोलती बंद हो जाएगी।
कोहली पांच सप्ताह के ब्रेक के बाद वापसी करेंगे, तब भारत 28 अगस्त को एशिया कप टी 20 टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा।

भारत के पूर्व कप्तान का मौजूदा फॉर्म चर्चा विषय
कोहली ने क्रिकेट से ब्रेक के समय भारत के वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के दौरे को मिस किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के पूर्व कप्तान का मौजूदा फॉर्म चर्चा विषय रहा है।
रवि शास्त्री ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, "मैंने हाल ही में विराट कोहली से बात नहीं की है, लेकिन 'बड़े लोग' हमेशा सही समय पर जागते हैं। अगर वह एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में एक अर्धशतक बनाने में सफल होते हैं तो लोगों का मुंह बंद हो जाएगा।

सिर्फ 1 पारी की बात है
कोहली से ज्यादा फिट कोई भारतीय क्रिकेटर नहीं है। वह एक मशीन है और अगर वह दिमागी तौर पर फिट है, तो उसके लिए फॉर्म में वापस आने के लिए सिर्फ 1 पारी की बात है।"
शास्त्री ने कहा, "कोहली भारतीय टीम के सबसे फिट खिलाड़ी हैं और विराट कोहली की कार्यशैली की बराबरी कोई नहीं कर सकता।"

पाकिस्तान के खिलाफ बहुत रन बनाए
एशिया कप में भारत का शुरुआती मैच कोहली के लिए अपनी फॉर्म वापस पाने का सही मौका है क्योंकि स्टार बल्लेबाज ने टी 20 मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ एक अच्छा रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ सात मैचों में 77.75 की औसत से 311 रन बनाए हैं। वह तीन मौकों पर नाबाद रहे और उन्होंने 35 चौके और पांच छक्के लगाए।












Click it and Unblock the Notifications