Asia Cup: नए लड़कों के चक्कर में बड़े धुरंधर को भूले, दिग्गज खिलाड़ी को ना लेने पर उठा सवाल
नई दिल्ली, 9 अगस्त: भारतीय सीनियर क्रिकेट चयनकर्ताओं ने एशिया कप के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम को लेकर काफी उत्सुकता थी क्योंकि देखना बाकी था कि विराट कोहली वापसी करेंगे या फिर नहीं और कौन-कौन से खिलाड़ी चुने जाएंगे क्योंकि एशिया कप में शामिल होने वाली टीम के अधिकांश खिलाड़ी हमको T20 वर्ल्ड कप में भी खेलते दिखाई देने वाले हैं।

दिग्गज खिलाड़ी को ना लेने पर उठा सवाल
कई क्रिकेट विशेषज्ञों ने तो यह भी माना कि एशिया कप की प्लेइंग इलेवन काफी हद तक वही होने जा रही है जो इस साल ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले T20 वर्ल्ड कप में होगी। लेकिन एशिया कप में आपको जसप्रीत बुमराह नहीं दिखाई देंगे क्योंकि वह चोट के चलते बाहर हो चुके हैं। ऐसे में जब उनके जोड़ीदार मोहम्मद शमी को बाहर किया गया तो यह थोड़ा अटपटा था। मोहम्मद शमी के बाहर होने को आप इसे एशिया कप स्क्वायड का सबसे बड़ा झटका भी कह सकते हैं।

ना जसप्रीत बुमराह खेल रहे थे और ना ही हर्षल पटेल
क्योंकि ना तो जसप्रीत बुमराह खेल रहे थे और ना ही हर्षल पटेल। मोहम्मद शमी ऐसे ऐसे गेंदबाज हैं जो किसी भी फॉर्मेट में बहुत अच्छे हैं। यह ठीक है कि वे T20 में थोड़े ज्यादा रन पिटवा सकते हैं लेकिन उनका अनुभव और ऑस्ट्रेलिया की पिचों पर गेंदबाजी करने की क्षमता को कम करके नहीं आंका जा सकता था। ऐसे में भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज आकाश चोपड़ा का कहना है कि यह उनकी समझ के बाहर है कि मोहम्मद शमी को क्यों बाहर किया गया।

मोहम्मद शमी को क्यों भूल गए?
आकाश चोपड़ा ने हॉटस्टार पर कहा, हर कोई मोहम्मद शमी को क्यों भूल चुका है यह मेरी समझ के बाहर है। उन्होंने काफी अच्छा परफॉर्म किया है। उनके आईपीएल के नंबर भी अच्छे हैं। मुझे लगता है कि जैसे मोहम्मद शमी और आवेश खान के बीच में रेस हो रही थी। तो भी मैं अपनी आंख बंद करके मोहम्मद शमी की तरफ ही जाऊंगा। मुझे आवेश से कोई दिक्कत नहीं है पर मुझे लगता है कि शमी को एक मौका देना चाहिए था।

शमी टीम में होने चाहिए थे
चोपड़ा आगे कहते हैं कि, मैं रवि बिश्नोई के भी खिलाफ नहीं हूं लेकिन बात वही है कि आपने कुलदीप यादव को क्यों नहीं चुना।
वहीं भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज क्रिस श्रीकांत को भी लगता है कि भारत इस प्रतियोगिता में एक मीडियम पेसर गेंदबाज की कमी के साथ गया है। वे कहते हैं मुझे लगता है कि एक मीडियम कम है। मुझे लगता है कि शमी टीम में होने चाहिए थे। इसके अलावा मुझे लगता है कि अक्षर पटेल इस टीम में जगह बनाने के बहुत अच्छे दावेदार थे।

एशिया कप के लिए भारतीय टीम
भारतीय टीम- रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार, ऋषभ पंत, दीपक चाहर, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, रवि अश्विन, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, आवेश खान
बैक-अप: श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर, अक्षर पटेल।












Click it and Unblock the Notifications