जैसे को तैसा! वकार यूनिस को इरफान पठान का करारा जवाब, भारत-पाक मैच से पहले कर दी बोलती बंद
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में दोनों देशों के खिलाड़ियों से लेकर पूर्व क्रिकेटरों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। खिलाड़ी एक-दूसरे को ट्रोल करने में लग गए हैं।
नई दिल्ली, 21 अगस्त। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। ऐसे में दोनों देशों के खिलाड़ियों से लेकर पूर्व क्रिकेटरों के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। खिलाड़ी एक-दूसरे को ट्रोल करने में लग गए हैं। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के चोटिल होने के बाद से ही लगातार पूर्व पाक क्रिकेटर इसे भारत के लिए बड़ी एडवांटेज बता रहे हैं।

वकार यूनिस ने कही थी यह बात
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वकार यूनिस ने तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के टीम से बाहर होना भारत के लिए बड़ी राहत बताई थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था कि भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के लिए शाहीन की चोट एक बड़ी राहत की खबर है। निराश हूं कि उन्हें एशिया कप में नहीं देख पाएंगे। आप जल्दी फिट हो जाइये शाहीन। अब उनके ट्वीट पर इरफान पठान ने जवाब दिया है।
इरफान पठान ने कर दी बोलती बंद
वकार के इस ट्वीट के बाद भारतीय फैंस लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। वहीं इस पर अब भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने करारा जबाव दिया है। हालांकि, उन्होंने अपने ट्वीट में पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वकार यूनिस का जिक्र नहीं किया है। लेकिन उन्होंने एक तरीके से भारत की तरफ से पाकिस्तान को यह जबाव दिया है। पठान के इस ट्वीट को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।
इरफान पठान ने जीता फैंस का दिल
वकार यूनिस की तरह इरफान पठान ने भी एक ट्वीट करते हुए लिखा कि यह अन्य टीमों के लिए राहत की बात है कि बुमराह और हर्षल इस एशिया कप में नहीं खेल रहे हैं! पठान के इस ट्वीट के बाद से ही फैंस लगातार उस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देने का काम कर रहे हैं। बता दें कि चोट के कारण जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल एशिया कप में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। टी-20 में ये दोनों ही खिलाड़ी भारत के प्रमुख गेंदबाज माने जाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications