Ind vs SL: जानें कब, कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका का मैच, फ्री में देखने के लिए करना होगा ये काम
सुपर-4 के अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम मंगलवार को श्रीलंका से भिड़ेगी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में होने वाले इस मैच को भारत हर हाल में जीतना चाहेगा।
नई दिल्ली, 5 सितंबर: सुपर-4 के अपने दूसरे मैच में भारतीय टीम मंगलवार को श्रीलंका से भिड़ेगी। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई में होने वाले इस मैच को भारत हर हाल में जीतना चाहेगा। टीम इंडिया अगर यह मुकाबला हारती है तो उसकी फाइनल में पहुंचने की डगर कठिन हो जाएगी। श्रीलंका के खिलाफ मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग 11 में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं फैंस इस मैच को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं।
Recommended Video

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
भारत और श्रीलंका के बीच मैच कब खेला जाएगा?
भारत और श्रीलंका के मैच 6 सितंबर, मंगलवार को खेला जाएगा।
भारत और श्रीलंका के बीच मैच कहां खेला जाएगा?
भारत और श्रीलंका के बीच मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और श्रीलंका के बीच मैच कितने बजे शुरू होगा?
भारत और श्रीलंका के बीच मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा।
भारत और श्रीलंका के बीच मैच कैसे देख सकते हैं?
भारत में एशिया कप 2022 का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स और डीडी स्पोर्ट्स किया जाएगा। इसके अलावा फैंस एशिया कप के सभी मुकाबले डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं। मैच से जुड़ी हर जानकारी के लिए आप https://hindi.oneindia.com/ पर भी विजिट कर सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, रवि बिश्नोई / युजवेंद्र चहल।
- श्रीलंका: पथुम निसानका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, दनुष्का गुणथिलका, दासुन शनाका (कप्तान), भानुका राजपक्षे, वनिन्दु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महेश तीक्षाना, असिथा फर्नांडो, दिलशान मधुशंका।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं
- भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, आर अश्विन, युजवेंद्र चहल , रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, अवेश खान।
- श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणथिलका, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, आशेन बंडारा, धनंजया डी सिल्वा, वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वेंडरसे, प्रवीण जयविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, मथी पटुस फर्नांडो, नुवान तुषारा, दिनेश चांदीमल।












Click it and Unblock the Notifications