Asia Cup 2022 : फिर होगी भारत-पाकिस्तान में टक्कर, जानिए कब-कहां शुरू होगा टूर्नामेंट
नई दिल्ली। एक बार फिर मैदान पर फैंस को भारत-पाकिस्तान के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। दरअसल, यह तय हो चुका है कि एशिया कप 2022 क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार कब-कहां होगा। जी हां, एशियाई क्रिकेट परिषद ने शनिवार को ऐलान करते हुए कहा कि एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का 2022 संस्करण इस साल के अंत में श्रीलंका में 27 अगस्त से 11 सितंबर तक होगा।
यह भी पढ़ें- धोनी के लिए कितना है सम्मान? गाैतम गंभीर ने इस मामले पर तोड़ी चुप्पी

क्वालीफायर 20 अगस्त से खेले जाएंगे
2016 संस्करण की तरह इस साल भी टूर्नामेंट टी20 प्रारूप में खेला जाएगा। क्वालीफायर 20 अगस्त से खेले जाएंगे। टूर्नामेंट, जिसे हर दो साल में आयोजित किया जाता है, आखिरी बार 2018 में संयुक्त अरब अमीरात में खेला गया था, जहां भारत ने रोहित शर्मा की कप्तानी में दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में पड़ोसी देश बांग्लादेश को 3 विकेट से मात दी थी। टूर्नामेंट का 2020 संस्करण एशियाई क्रिकेट परिषद द्वारा COVID-19 महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था और इसे जून 2021 में स्थानांतरित कर दिया गया था, लेकिन 2021 में भी, महामारी के कारण टूर्नामेंट नहीं हो पाया था।

4 साल बाद हो रही टूर्नामेंट की वापसी
तो ऐसे में अब, 4 साल के बाद, टूर्नामेंट वापसी करेगा और इस बार इसमें छह टीमें शामिल होंगी। भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और एक क्वालीफायर टीम होगी। 20 अगस्त से शुरू होने वाला क्वालीफायर टूर्नामेंट चार टीमों के बीच खेला जाएगा। ये टीमें संयुक्त अरब अमीरात, कुवैत, सिंगापुर और हांगकांग हैं। जो टीम विजेता रहेगी वो एशिया कप में हिस्सा लेने वाली छठी टीम होगी। हालांकि टीमों के बीच कब-कहां होंगे, इसका शेड्यूल सामने आना बाकी है।

सबसे सफल टीम है भारत
बता दें कि भारत एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे सफल टीम है। अब तक हुए 14 संस्करणों में भारत ने रिकॉर्ड सात खिताब जीते हैं। द मेन इन ब्लू 1984, 1988, 1990/91, 1995, 2010, 2016 और 2018 में विजेता के रूप में उभरा। वहीं श्रीलंका ने इसे 1986, 1997, 2004, 2008 और 2014 में जीता है। पाकिस्तान ने इसे जीता है दो बार, यानी 2000 और 2012 में। बांग्लादेश पिछले दो संस्करणों में फाइनल में पहुंचने में सफल रहा है, लेकिन निर्णायक मुकाबले में भारत को पछाड़ने में असफल रहा।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications