वो डर कहां गया जो कभी था? क्रिकेट में कोहली की हैसियत पर शादाब खान का जबरदस्त जवाब

दुबई, 27 अगस्त: क्रिकेट का एक जबरदस्त मुकाबला एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत के साथ देखा जाएगा जो 28 अगस्त रविवार को होना तय है। इस मुकाबले के साथ ही हमें T20 वर्ल्ड कप का माहौल भी दिखना शुरू हो जाएगा। अक्टूबर में T20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है और एशिया कप इससे पहले जो क्रेज पैदा करेगा वह विश्वकप तक बरकरार रहने वाला है। T20 वर्ल्ड कप से ठीक पहले एशिया कप का होना विश्व कप के लिए ही फायदे का सौदा है।

एशिया कप, भारत-पाक मैच और विराट कोहली पर चर्चा

एशिया कप, भारत-पाक मैच और विराट कोहली पर चर्चा

भारत और पाकिस्तान द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेलते हैं इसलिए दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए इन दोनों टीमों को बड़े-बड़े मुकाबलों में खेलते देखना एक सुखद अनुभव है। विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ काफी रन बनाए हैं लेकिन अब उस फॉर्म में नहीं है। यह एशिया कप विराट कोहली की बल्लेबाजी के बारे में भी जवाब दे देगा। विशेषज्ञों ने वर्ल्ड कप में विराट कोहली की मौजूदगी पर भी सवाल उठाए हैं। हालांकि वर्ल्ड कप टीम की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि वर्ल्ड कप के लिए विराट कोहली को शायद ही बाहर कर पाएंगे।

विपक्षी टीमों में भय पैदा नहीं करते?

विपक्षी टीमों में भय पैदा नहीं करते?

कुछ पूर्व क्रिकेटर भी कह चुके हैं कि विराट कोहली अपनी बल्लेबाजी से विपक्षी टीमों में भय पैदा नहीं करते। यह बात क्रिकेट प्रेमियों के लिए शायद कुछ हद तक ठीक हो सकती है लेकिन जो खिलाड़ी मैदान पर कोहली का सामना करते हैं, उनकी सोच इससे अलग है। मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करते हुए जैसे पाकिस्तान के शादाब खान ने एक ऐसी ही बात कही, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा।

 शादाब खान का जबरदस्त जवाब

शादाब खान का जबरदस्त जवाब

शादाब अहमद ने भारत और पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले कहा कि पूर्व क्रिकेटर अब खेलते नहीं हैं। इसलिए उनको नहीं पता कि विराट कोहली अब विपक्षी टीमों में पैदा करते हैं या नहीं। सच यह है कि विराट कोहली अपने खेल के दिग्गज हैं और वह पहले ही काफी परफॉर्म कर चुके हैं। जब भी वे आते हैं तो आपको उनसे थोड़ा डर लगता है क्योंकि वह काफी बड़े खिलाड़ी हैं। हम नहीं चाहते कि वह हमारे खिलाफ बड़ी पारी खेलें।

पाकिस्तान को छोड़कर बाकी टीमों के खिलाफ शतक लगा दें

पाकिस्तान को छोड़कर बाकी टीमों के खिलाफ शतक लगा दें

पाकिस्तान के ऑलराउंडर ने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि विराट कोहली अपने लंबे समय से चल रहे शतक के सूखे को खत्म करें। हालांकि उन्होंने कहा कि वह नहीं चाहते कि यह पाकिस्तान के खिलाफ आए।

शादाब ने हंसी का फव्वारा छोड़ने से पहले कहा कि, मैं दुआ करता हूं कि वह अपनी पुरानी फॉर्म में वापस आ जाए। अभी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन उन्होंने जिस तरह के मानक सेट किए हैं उसके हिसाब से ऐसा लगता है वे आउट ऑफ फॉर्म है। व्यक्तिगत तौर मैं चाहूंगा कि वह शतक बनाए लेकिन हमारे खिलाफ नहीं। बल्कि इसी टूर्नामेंट में बाकी टीमों के खिलाफ बनाते रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+