Asia Cup 2022: राजस्थान रॉयल्स के कुलदीप सेन को भारतीय टीम में मिली जगह, दुबई रवाना हुआ गेंदबाज

रीवा के ख्यातिप्राप्त तेज गेंदबाज और आइपीएल खिलाड़ी कुलदीप सेन का 28 अगस्त से दुबई में खेले जाने वाले एशिया कप में भाग लेने वाली 18 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह मिली है।

रीवा, 24 अगस्त। संभागीय क्रिकेट को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। रीवा के ख्यातिप्राप्त तेज गेंदबाज और आइपीएल खिलाड़ी कुलदीप सेन का 28 अगस्त से दुबई में खेले जाने वाले एशिया कप में भाग लेने वाली 18 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह मिली है। दूसरे नंबर के छोटे भाई राजदीप सेन ने जानकारी देते हुए बताया की बीसीसीआई के अधिकारियों द्वारा 22 अगस्त को मोबाइल के माध्यम से यह जानकारी दी गई कि कुलदीप सेन को भारतीय टीम के बैकअप प्लेयर के रूप मे चुना गया है और उन्हें एशिया कप के लिए भारतीय टीम के साथ शीघ्र जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं। यह खबर कुलदीप को रीवा में ही मिली। भारतीय टीम मे चुने जाते ही कुलदीप 23 अगस्त को रवाना हो गए हैं। कुलदीप के कोच एरिल एंथोनी के मुताबिक चोट के कारण दीपक चाहर को ड्रॉप किया गया है। उनकी जगह कुलदीप सेन को स्टैंडबाय प्लेयर चुना गया है।

13 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे

13 साल की उम्र से क्रिकेट खेल रहे

मध्यम तेज गेंदबाजी करने वाले कुलदीप सेन का जन्म 28 अक्टूबर 1996 को रीवा जिले के हरिहरपुर ग्राम पंचायत में हुआ था तथा उन्होने विषम अर्थिक परिस्थितियों के बावजूद 13 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उनके पिता रामपाल सेन की सिरमौर चौराहा रीवा में एक छोटी सी सैलून की दुकान है। घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के कारण उनका चयन राजस्थान रायल्स टीम में किया गया था। आइपीएल में कुलदीप ने गेंदबाजी की गति व धार से सभी को प्रभावित किया जिसके कारण भारतीय टीम के बैकअप खिलाड़ी के रूप मे चुने गए हैं। आइपीएल में भी उन्होने 149 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।

प्रदेश व देश का रखूंगा मान

प्रदेश व देश का रखूंगा मान

रीवा से रवाना होने के पहले कुलदीप ने कहा कि यह सुखद सूचना मुझे अचानक ही मिली है। यदि मुझे खेलने का अवसर मिला तो मैं अपनी क्षमता का 100% देने का प्रयास करूंगा व प्रदर्शन से रीवा संभाग, मध्यप्रदेश व भारत का सम्मान रखूंगा। उन्होंने उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, कोच, आरडीसीए को दिया है।

कुलदीप ने बढ़ाया विंध्य का मान

कुलदीप ने बढ़ाया विंध्य का मान

आरडीसीए के अध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि देश की टीम में चुना जाना हर खिलाड़ी का सपना होता है और कुलदीप ने यह उपलब्धि हासिल कर विंध्य क्षेत्र और मध्यप्रदेश का सम्मान बढ़ाया है। सचिव कमल श्रीवास्तव और संभागीय क्रिकेट कोच एरिल एंथोनी ने कहा कि उन्हें कुलदीप पर गर्व है।

5 भाई बहनों में तीसरे नंबर के कुलदीप सेन

5 भाई बहनों में तीसरे नंबर के कुलदीप सेन

5 भाई-बहनों में तीसरे सबसे बड़े कुलदीप सेन ने महज 8 साल की उम्र में ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था। यहां तक ​​कि जिस एकेडमी के लिए उन्होंने खेला, उसने कुलदीप की फीस माफ कर दी गई ताकि वह अपने सपनों को साकार कर सके. कुलदीप ने साल 2018 में रणजी ट्रॉफी मुकाबले के जरिए अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया। कुलदीप सेन ने अबतक 16 प्रथम श्रेणी मैचों में 44 विकेट हासिल किए हैं। जबकि लिस्ट ए में उनके नाम पर 4 विकेट दर्ज हैं। टी20 करियर की बात की जाए, तो इस तेज गेंदबाज ने अबतक 19 मुकाबलों में 13 विकेट लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+