IND vs PAK: 'मैं रोजाना 100-150 छक्के लगाता हूं’, भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज ने भरी हुंकार
। पाकिस्तान (Pakistan) की टीम एशिया कप की तैयारियों को जोर-शोर के साथ कर रही है। टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए दुबई पहुंच चुकी है।
नई दिल्ली, 23 अगस्त। पाकिस्तान (Pakistan) की टीम एशिया कप की तैयारियों को जोर-शोर के साथ कर रही है। टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए दुबई पहुंच चुकी है। पाकिस्तान के ताबड़तोड़ बल्लेबाज आसिफ अली ने भारत के खिलाफ 28 अगस्त होने वाले मुकाबले से पहले बड़ा बयान दिया है। आसिफ अली ने मैच से पहले कहा कि मैं हर दिन करीब 100 से 150 छक्के लगाता हूं।

Recommended Video
रोजाना 100 से 150 छक्के मारता है यह खिलाड़ी
आसिफ अली ने कहा कि टीम में मेरा रोल कुछ इस कदर है कि मुझे तेज गति से रन बनाना होगा। इसके लिए मैंने खूब प्रैक्टिस भी किया है। मैं ऐसी पोजीशन पर बल्लेबाजी करता हूं जहां औसतन 10 से ज्यादा रनों की जरूरत होती है। ऐसे में चौके-छक्के लगभग हर ओवर में लगाने की जरूरत पड़ती है। इसके लिए काफी अभ्यास की जरूरत होती है और इसलिए मैं रोजाना 100-150 छक्के लगा रहा हूं ताकि मैं मैच में 4 से 5 हिट कर सकूं।

पीसीबी ने शेयर किया आसिफ का वीडियो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने आसिफ अली का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह लंबे-लंबे शॉट्स लगाते दिखाई पड़ रहे हैं। एशिया कप में पाकिस्तान की टीम को आसिफ से बड़े स्कोर की उम्मीद होगी। ऐसे में टीम के भरोसे पर खड़े उतरने के लिए आसिफ लगातार खुद पर मेहनत कर रहे हैं। उनकी कोशिश अंतिम के कुछ ओवरों में टीम के लिए अधिक से अधिक रन बटोरने की होगी।

आसिफ अली ने कही यह बात
इस पाकिस्तानी बल्लेबाज ने अपने बयान में बताया कि मेरे पास कुछ शॉट हैं। यह मैच की स्थिति पर डिपेंड करता है। टी-20 में बल्लेबाजी करते समय रन बनाने का दबाव हमेशा रहता है। ऐसे में मेरी कोशिश गेंद को उसकी लाइन और लेंथ के हिसाब से हिट करने की रहती है। मैं एक ही शॉट को बार-बार खेलने के बारे में कभी नहीं सोचता। मैं हमेशा अपनी बल्लेबाजी में बदलाव करने का प्रयास करता हूं।

एशिया कप के लिए पाकिस्तान की टीम
बाबर आजम, शादाब खान, आसिफ अली, फखर जमान, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, शहनवाज दहानी और उस्मान कादिर, मोहम्मद हसनैन।












Click it and Unblock the Notifications