Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

भारतीय खिलाड़ियों के चयन पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल, दिग्गज गेंदबाज के टीम में न होने से हैं हैरान

नई दिल्ली, 9 अगस्त। एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम के चयन के बाद से ही इस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम दुबई में यह टूर्नामेंट खेलने जाएगी, जिसका आगाज 27 अगस्त से होना है।

नई दिल्ली, 9 अगस्त। एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम के चयन के बाद से ही इस पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही है। रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम दुबई में यह टूर्नामेंट खेलने जाएगी, जिसका आगाज 27 अगस्त से होना है। भारत को अपने पहले मुकाबले में ही पाकिस्तान से सामना करना है। लिहाजा टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबलों में ही भारतीय टीम पर फाइनल वाला प्रेशर जरूर रहेगा। जब भी इन दोनों टीमों का सामना होता है तो खिलाड़ियों के साथ-साथ दोनों देशों के फैंस के बीच भी टेंशन का माहौल देखा जाता है।

Aakash Chopra

एशिया कप के लिए इन खिलाड़ियों को मिली जगह

पूर्व कप्तान विराट कोहली और स्टार बल्लेबाज केएल राहुल ने एशिया कप के लिए टीम में वापसी की है। जबकि कप्तानी की कमान संभालने वाले रोहित शर्मा और सूर्य कुमार यादव टीम के साथ बने हुए हैं। इसके अलावा विकेटकीपिंग में टीम ने एक बार फिर ऋषभ पंत पर भरोसा जताया है। हालांकि, अनुभवी दिनेश कार्तिक भी टीम में मौजूद हैं। टीम के लिए सबसे कमजोर कड़ी तेज गेंदबाजी है।

गेंदबाजों के चयन पर आकाश चोपड़ा ने उठाया सवाल

भुवनेश्वर कुमार और आवेश खान के अलावा युवा लेफ्ट आर्म पेसर अर्शदीप सिंह भारतीय टीम में शामिल हैं। जसप्रीत बुमराह चोटिल हैं और ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि मोहम्मद शमी जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था, उन्हें टीम में मौका दिया जाएगा। लेकिन चयनकर्ताओं ने शमी को एशिया कप से दूर ही रखा है। लंबे समय बाद टीम में वापसी करने वाले कुलदीप यादव को भी एशिया कप के लिए टीम में जगह नहीं मिली है।

मोहम्मद शमी को मिलना चाहिए था मौका

आकाश चोपड़ा ने हॉटस्टार पर बातचीत करते हुए कहा कि उनकी समझ से परे है कि शमी को आखिर क्यों टीम में शामिल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि शमी आईपीएल से लेकर अब तक अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। अगर आवेश खान और मोहम्मद शमी के बीच में से किसी एक सिलेक्ट करना होता है तो यहां मैं आंख बंद कर के शमी के साथ जाउंगा। जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में टीम को मोहम्मद शमी के साथ जाना चाहिए था।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+