'मेरे पिता को माफ़ कर दो और अकेला छोड़ दो,' अश्विन ने सोशल मीडिया पर आकर लोगों से की अपील

रविचंद्रन अश्विन के रिटायरमेंट के बाद उनके पिता की तरफ से एक बयान आया था। उसमें उन्होंने कहा किबेइज्जती के कारण शायद मेरे बेटे ने खेल को अलविदा कह दिया। उनका बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और काफी खबरें भी इसे लेकर सामने आई।

इसी तरह एक्स पर उनके पिता के वीडियो को किसी ने शेयर किया, तब अश्विन सामने आ गए और अपने पिता के बयान को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मेरे पिता को माफ़ कर दी। मीडिया में उनके बयान को लेकर भी अश्विन ने सफाई दी।

ravichandran ashwin

अश्विन ने लिखा कि मेरे पिता मीडिया के लिए प्रशिक्षित नहीं हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि आप पिता के बयान की समृद्ध परंपरा का पालन करेंगे। आप सभी से अनुरोध है कि उनको माफ कर दें और अकेला छोड़ दें। अश्विन ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी पोस्ट किया। फैन्स ने अश्विन की प्रतिक्रिया का जवाब दिया और कहा कि कुछ नहीं आप मस्त रहो अश्विन अन्ना।

गौरतलब है कि ब्रिस्बेन टेस्ट समाप्त होने के तुरंत बाद अश्विन ने अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी और वहां से भारत के लिए रवाना हो गए। गुरुवार सुबह ही अश्विन चेन्नई पहुँच गए। वहां उनका फैन्स ने स्वागत किया। परिवार भी आया। ऑस्ट्रेलिया में उनको पर्थ टेस्ट में खेलने का मौका मिला।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+