तीनों फॉर्मेट खेलकर क्या मिलेगा? उल्टा होगा नुकसान, नेहरा ने दिया कोहली और रोहित का उदाहरण
नई दिल्ली, 19 जून: बीसीसीआई के सचिव ने जय शाह ने हाल ही में इस बात का खुलासा किया है कि क्रिकेट बोर्ड दो अलग-अलग टीमों को रखने की योजना बना रहा है। इसका मतलब यह है कि टीम इंडिया एक साथ दो अलग-अलग लोकेशन पर दिखाई देगी। यह भारत के लिए कोई नई बात नहीं है क्योंकि वह इससे पहले 2021 में ऐसा कर चुका है- जब विराट कोहली के साथ भारतीय टीम इंग्लैंड में थी और शिखर धवन की कप्तानी में श्रीलंका भी खेल रही थी।

खिलाड़ी कम ही क्रिकेट खेलते दिखाई देंगे
इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमें पहले से ही इस ढर्रे पर चल रही हैं। समय के साथ खेल भी बढ़ते जा रहे हैं और खिलाड़ियों को थकान जैसी समस्याएं भी होने लगी है जिसका एक ही निवारण नजर आता है कि अलग-अलग फॉर्मेट में अलग-अलग टीम बना दी जाए। इस पर भारत के पूर्व क्रिकेटर अशीष नेहरा ने बात की है और कहा है कि सभी फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ियों को नुकसान होगा। जैसे विराट कोहली और रोहित शर्मा के दर्जे के खिलाड़ी कम ही क्रिकेट खेलते दिखाई देंगे।

सभी फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ियों को कम देखेंगे हम
इन दोनों ही खिलाड़ियों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 जी आराम दिया गया है। आशीष नेहरा ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, "हम सभी फॉर्मेट में खेलने वाले खिलाड़ियों को पहले से ही कम और कम देखने लगे हैं। यहां तक कि भारत में भी अब ऐसे कितने खिलाड़ी हैं जो तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं? आप रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम लेंगे, दोनों को ही इस समय आराम दिया जा रहा है। इसी वजह से इतने सारे खिलाड़ियों को नए अवसर भी मिल रहे हैं।"

रोहित शर्मा व विराट कोहली जैसे खिलाड़ी काफी सारे गेम को मिस करेंगे
लेकिन अब आप आने वाले समय में ऐसी चीजें और देखेंगे। क्रिकेट का कैलेंडर काफी व्यस्त हो चुका है और रोहित शर्मा व विराट कोहली जैसे खिलाड़ी काफी सारे गेम को मिस करेंगे।
नेहरा कहते हैं, जितना क्रिकेट खेला जा रहा है, आपके पास कई सारे T20 मैच है, 4 साल में वर्ल्ड कप है, 2 साल में T20 वर्ल्ड कप है। जब यह सब चीजें होती हैं तो फिर आपको अपने खिलाड़ियों की संख्या को भी बढ़ाना पड़ता है।

नामुमकिन है तीनों फॉर्मेट वाले खिलाड़ी बिना ब्रेक लगातार खेलते रहे
नेहरा यह भी कहते हैं कि, आप ऐसे खिलाड़ियों को लेकर थोड़ा ज्यादा सतर्क हो जाते हो जो नियमित खेल रहे हैं और आप बड़ी प्रतियोगिता से पहले इन खिलाड़ियों को लेकर वर्क लोड मैनेज करना शुरू कर देते हो। जैसे आपकी पांच मैचों की टी-20 देख लीजिए। अब यह पूरी तरह से नामुमकिन है कि तीनों फॉर्मेट खेलने वाले खिलाड़ी बिना कोई ब्रेक लिए लगातार खेलते रहे।












Click it and Unblock the Notifications