ashesh 2023: 'दूध का जला छाछ भी फूंक फूंक कर पीता है', जॉनी बेयरस्टो ने ऑस्ट्रेलिया के साथ ये क्या कर डाला

ashesh 2023 Jonny Bairstow: इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को लेकर पिछले कुछ दिनों से चर्चाओं का माहौल गर्म है। ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने जॉनी बेयरस्टो जिस तरह आउट किया, उस पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं। दोनों देशों के क्रिकेट दिग्गज इस पर बहस कर रहे हैं। इस बीच जॉनी बेयरस्टो का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है।

पहले दिन मैदान पर उतरे बेयरस्टो: दूसरे टेस्ट में रन आउट होने के बाद तीसरे टेस्ट के पहले दिन ही जॉनी बेयरस्टो मदान पर उतरे। एलेक्स कैरी और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी एक बार फिर विकेट के पीछे खड़े थे। लेकिन इस बार जॉनी बेयरस्टो मैदान से बाहर नकलने की गलती नहीं कर रहे थे। वह जानबूझकर लंबे समय तक क्रीज के अंदर ही खड़े रहने का काम कर रहे थे।

Jonny Bairstow 1

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल: ऑस्ट्रेलिया के लिए दिन का अंतिम ओवर मिचेल मार्श फेंकने आए। ऑस्ट्रेलिया की कोशिश इस ओवर में विकेट लेने की थी। लेकिन मिचेल मार्श की गेंद को जॉनी बेयरस्टो लगातार डिफेंस कर रहे थे या तो छोड़ रहे थे। वह क्रीज के अंदर बल्ले के साथ जमे हुए थे, जब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी दूसरी छोर जा रहे थे, तभी वह विकेट से हट रहे थे।

जॉनी बेयरस्टो को मिली बड़ी सीख: जॉनी बेयरस्टो ऐसा कर ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ी को परेशान करने का काम भी कर रहे थे। लेकिन इसके साथ ही उन्हें पिछले मैच में की गई गलतियों से बड़ी सीख भी मिली है। जॉनी बेयरस्टो जिस तरीके से आउट हुए, वह टेस्ट क्रिकेट में बहुत कम बार देखने को मिलता है। अपना विकेट गंवाने के बाद जॉनी बेयरस्टो बेहद निराश नजर आए थे।

बहस जारी है: दूसरा टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया, लेकिन जॉनी बेयरस्टो के विकेट को लेकर चर्चाओं का माहौल गर्म है। कई दिग्गजों ने कहा कि ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने जिस तरह जॉनी बेयरस्टो को आउट किया, वह खेल भावना के खिलाफ था। वहीं कुछ लोगों ने ऑस्ट्रेलिया को सपोर्ट करते हुए इस तरह के आउट को जायज करार दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+