Ashes 2025: 132 पर आउट होकर ऑस्ट्रेलिया की जबरदस्त वापसी, ट्रेविस हेड ने तूफानी शतक से चटाई इंग्लैंड को धूल
Ashes 2025: एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 8 विकेट से हराकर शानदार तरीके से शुरुआत की। पर्थ की उछालभरी पिच पर गेंदबाज़ शुरू से हावी रहे, लेकिन दूसरी पारी में ट्रैविस हेड के तूफानी शतक ने मैच को एकतरफा बना दिया। इंग्लैंड दोनों पारियों में बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर पाया और मुकाबला सिर्फ तीन दिनों में खत्म हो गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड की टीम शुरुआत से ही संघर्ष में रही। मिचेल स्टार्क ने धाकड़ गेंदबाज़ी की और लगातार विकेट झटके। हैरी ब्रूक और ओली पोप ने कुछ देर टिककर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ बड़ा योगदान नहीं दे सके। इंग्लैंड टीम पहली पारी में सिर्फ 172 रन पर ढेर हो गई, जिससे ऑस्ट्रेलिया ने मैच पर शुरुआती पकड़ मजबूत कर ली, स्टार्क ने पहली पारी में 7 विकेट झटके।

ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी भी नहीं चली
इंग्लैंड की तरह ऑस्ट्रेलिया का टॉप ऑर्डर भी पहली पारी में लड़खड़ा गया। इंग्लैंड के गेंदबाज़ों ने निरंतर सटीक लाइन-लेंथ पर हमला किया और मेजबान टीम को खुलकर खेलने का मौका ही नहीं दिया। कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी और ट्रैविस हेड ने कुछ अहम योगदान दिए, लेकिन पूरी टीम केवल 132 रन पर ऑल आउट हो गई। इस तरह इंग्लैंड ने पहली पारी की बढ़त हासिल करके मैच को बराबरी पर ला दिया। इंग्लैंड के लिए स्टोक्स ने 5 विकेट झटके।
दूसरी पारी में इंग्लैंड की फिर हुई बल्लेबाज़ी विफल
दूसरी पारी में इंग्लैंड को बड़ी बढ़त बनानी थी, लेकिन एक बार फिर शुरुआती विकेट गिरने का सिलसिला नहीं रुका। स्टार्क और बोलैंड ने मिलकर इंग्लैंड की बैटिंग लाइन-अप को दबाव में रखा। ओली पोप और गस एटकिंसन ने कुछ आक्रामक शॉट खेले, लेकिन टीम का कोई भी बल्लेबाज़ पारी को लंबे समय तक नहीं खींच सका। इंग्लैंड पूरी टीम के रूप में 164 रन ही बना पाया और ऑस्ट्रेलिया के सामने 205 रन का आसान लक्ष्य छोड़ गया।
हेड का तूफानी शतक और आसान जीत
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में लक्ष्य का पीछा करने के लिए आक्रामक अंदाज अपनाया। ट्रैविस हेड शुरुआत से ही इंग्लिश गेंदबाज़ों पर टूट पड़े और हर ओवर में रन बरसाए। उन्होंने मात्र 83 गेंदों में 123 रन की शानदार शतकीय पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 4 छक्के शामिल थे। लाबुशेन ने भी नाबाद 51 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 28.2 ओवर में ही 205 रन तक पहुंचा दिया। मेजबान टीम ने मुकाबला 8 विकेट से जीतकर इंग्लैंड को करारा जवाब दे दिया। पहली पारी में 132 पर सिमटने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने धाकड़ जीत अर्जित कर ली।
तीन दिनों में खत्म हुआ मुकाबला
पर्थ की पिच ने लगातार उछाल, सीम और स्विंग प्रदान की, जिसका गेंदबाज़ों ने भरपूर फायदा उठाया। दोनों टीमों की पहली पारियां जल्दी सिमट गईं, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में अपने आक्रामक अंदाज से इंग्लैंड को मुकाबले से बाहर कर दिया।
-
Alka Yagnik Caste: क्या है सिंगर अलका याग्निक की जाति? खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं गायिका मानती हैं कौन-सा धर्म? -
'इंटीमेट सीन के दौरान उसने पार की थीं सारी हदें', Monalisa का बड़ा बयान, सेट पर मचा था ऐसा हड़कंप -
Rakesh Bedi Caste: धुरंधर में पाकिस्तान को उल्लू बनाने वाले 'Jameel' किस जाति से? ठगी का शिकार हुई पत्नी कौन? -
RBSE Topper: रिजल्ट से 10 दिन पहले थम गईं निकिता की सांसें, 12वीं की मार्कशीट में चमकता रह गया 93.88% -
Leander Paes: तीन अभिनेत्रियों संग रहा लिवइन रिलेशन, बिना शादी के बने पिता, घरेलू हिंसा का लगा था आरोप -
Vaibhav Suryavanshi के पास सात समंदर पार से आया ऑफर! टैलेंट पर फिदा हुआ ये देश, कहा- हमारे लिए खेलो -
LPG Price Today: कुकिंग गैस की दरें ऊंचे स्तर पर, आपके शहर में आज कहां पहुंचा रेट? -
Election Report Card: 5 चुनावी राज्यों में बीजेपी का हिसाब-किताब: कहां बन रही सरकार, कहां बिगड़ रहे समीकरण? -
क्रिकेट जगत में शोक की लहर, IPL 2026 के दौरान होटल के कमरे में मिला शव! BCCI की ड्यूटी ने छीन ली जिंदगी? -
Kal Ka Match Kon Jeeta 30 March: कल का मैच कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
Iran Vs America: अकेला पड़ा अमेरिका? 10 सबसे बड़े सहयोगी ने ट्रंप को दिखाया ठेंगा, कहा- जंग में साथ नहीं देंगे -
तलाक के 6 साल बाद कैसे प्रेग्नेंट हो गईं Poonam Pandey? सरेआम दिखा दीं फोटोज, लोग बोले- कौन है बच्चे का पिता?












Click it and Unblock the Notifications