Ashes 2023: लगातार दूसरी जीत के बाद पैट कमिंस ने दिया बड़ा बयान, बेन स्टोक्स का भी छलका दर्द

Pat Cummins And Ben Stokes Reaction:

Pat Cummins And Ben Stokes Reaction: लॉर्ड्स के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दूसरे एशेज मैच को अपने नाम किया। 371 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की टीम चौथी पारी में 327 के स्कोर पर ही ढेर हो गई और 43 रनों से मुकाबले को गंवा बैठी। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत से टीम के कप्तान पैट कमिंस बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

पैट कमिंस ने कही यह बात: ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने मैच जीतने के बाद अपने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की। ऑस्ट्रेलिया खिलाड़ियों ने पहले बल्ले और फिर गेंद के साथ इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन कर इंग्लैंड को पछाड़ने का काम किया। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जॉनी बेयरस्टो को जिस तरीके से आउट किया, उस पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

Ashes 2023 1

जॉनी बेयरस्टो पर हुए विवाद पर दी सफाई: जॉनी बेयरस्टो के आउट होने के तरीके पर लगातार चर्चाएं की जा रही है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भी अब इस पर अपनी चुप्पी तोड़ दी है। पैट कमिंस से जब कहा गया कि बेन स्टोक्स ने कहा कि अगर मैं होता तो अपील वापस ले लेता... तो इस पर कंगारू कप्तान ने कहा 'ओके'। पैट कमिंस ने सिर्फ एक शब्द में ही इस सवाल का जवाब दिया।

हार के बाद बेन स्टोक्स बोले: इंग्‍लैंड के कप्‍तान बेन स्‍टोक्‍स ने लॉर्ड्स में ऑस्‍ट्रेलिया के हाथों मिली हार के बाद निराशा जाहिर की। लॉर्ड्स टेस्‍ट के पांचवें व अंतिम दिन ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड की टीम लक्ष्य को पाने में नाकाम रही। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने दमदार 155 रनों की पारी खेली, लेकिन वह टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं थी।

वापसी का जताया भरोसा: मैच के बाद स्‍टोक्‍स ने कहा कि पहले भी इस तरह (हेडिंग्‍ले 2019) का अनुभव कर चुके हैं तो आप पीछे देखकर उसी तरह की प्लानिंग करते हैं। अफसोस इस बार यह प्लानिंग सफल नहीं हो सकी। लेकिन हम सीरीज के बचे हुए मुकाबले में जोरदार वापसी करेंगे। इतने करीब पहुंचकर हार को पचाना मुश्किल है। लेकिन इस मुकाबले में कुछ चीजें हमारे पक्ष में नहीं रही।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+