Ashes 2023: जो रूट का बड़ा धमाका, 91 रन बनाकर सचिन का रिकॉर्ड कर दिया बराबर
Ashes 2023: जो रूट ने इंग्लैंड टीम को एशेज सीरीज के अंतिम टेस्ट मैच में ड्राइविंग सीट पर पहुंचा दिया है। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्थिति खराब लग रही है। इंग्लैंड के पास सीरीज बचाने का यह बेहतरीन मौका है और दूसरी पारी में कुछ ऐसा ही हुआ है। हालांकि रूट शतक से चूक गए लेकिन एक रिकॉर्ड बना गए।
टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा बार 300 रनों का रिकॉर्ड रूट ने बना दिया। इस मामले में उन्होंने भारत के पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली। सचिन तेंदुलकर के नाम सबसे ज्यादा बार टेस्ट सीरीज में 300 रनों का आंकड़ा प्राप्त करने का कीर्तिमान था।

जो रूट और तेंदुलकर दोनों ने ही 19-19 बार 300 रनों का आंकड़ा प्राप्त किया है। एशेज सीरीज के इस संस्करण में रूट ने 300 का आंकड़ा हासिल कर तेंदुलकर का कीर्तिमान बराबर कर लिया। सचिन और रूट दोनों संयुक्त रूप से पहले नम्बर पर हैं। दूसरे नम्बर पर द्रविड़ और ब्रायन लारा ने 18-18 बार 300 रनों का आंकड़ा प्राप्त किया है।
रिकी पोंटिंग और एलिस्टेयर कुक ने 17-17 बार यह आंकड़ा हासिल किया है। रूट के पास अब सचिन तेंदुलकर से भी आगे जाने का मौका है। अभी उनके करियर में काफी क्रिकेट बाकी है। आने वाले कुछ समय में वह तेंदुलकर का रिकॉर्ड बराबर कर सकते हैं।
इंग्लैंड की टीम अगले साल भारत दौरे पर आने वाली है। भारत में इंग्लिश टीम 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। वहां उनके बल्ले से रन आ सकते हैं। एशेज सीरीज के पांचवें टेस्ट मैच के तीसरे दिन रूट ने 91 रन की धाकड़ पारी खेली। हालांकि दुर्भाग्य से वह अपना शतक पूरा नहीं के पाए।
रूट के अलावा बेयरस्टो के बल्ले से भी 78 रनों की पारी देखने को मिली। इंग्लैंड ने स्टंप्स तक 9 विकेट पर 389 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया था इससे ऑस्ट्रेलिया के ऊपर दबाव बढ़ गया है। इंग्लैंड की टीम के पास अभी कुल 377 रनों की बढ़त है और दो दिनों का खेल अभी बाकी है।












Click it and Unblock the Notifications