Ashes 2023: पहले छक्का फिर चौका, टेस्ट में टी-20 की तरह खेला शॉट, जो रूट ने जीता फैंस का दिल

Joe Root Reverse Sweep Six: पहली पारी में दमदार शतक जड़ने वाले जो रूट ने दूसरी पारी में भी कमाल की बल्लेबाजी की।

Joe Root Reverse Sweep Six: एशेज सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया को बड़ी लीड देने की ओर बढ़ रही है। इंग्लैंड की तरफ से उनके बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने का सिलसिला जारी रखा है। जो रूट इंग्लैंड की तरफ से खेलते हुए बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर है।

जो रूट ने खेली 46 रनों की पारी: पहली पारी में दमदार शतक जड़ने वाले जो रूट ने दूसरी पारी में भी टीम के लिए शानदार बल्लेबाजी की। जो रूट में महज 55 गेंदों में 46 रन बनाने का काम किया। इस दौरान उन्होंने कई आकर्षक शॉट खेलने का काम किया। जो रूट टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के बेस्ट बल्लेबाज माने जाते हैं।

Joe Root 1

स्कॉट बोलैंड के खिलाफ गजब का शॉट: जो रूट ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान एक बार फिर स्कॉट बोलैंड के खिलाफ गजब का शॉट लगाने का काम किया। चौथे दिन के दूसरे ही ओवर में जो रूट ने रिवर्स स्कूप खेलकर पहले छक्का और फिर चौका लगाने का काम किया। जो रूट के इस शॉट को देखकर हर कोई हैरान रह गया।

सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ: रिवर्स स्कूप लगाकर थर्ड मैन की ओर छक्का जड़ने वाले जो रूट की जमकर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार जो रूट के इस शॉ की प्रशंसा कर रहे हैं। इंग्लैंड की टीम दूसरी पारी में तीसरा झटका ओली पोप के रूप में लगा। पोप 16 गेंद पर 14 रन बनाकर आउट हो गए। पोप को पैट कमिंस ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।

लायन ने किया आउट: जो रूट दूसरी पारी में अपना अर्धशतक पूरा करने से चूक गए। 46 के स्कोर पर जो रूट को नाथन लियोन ने स्टंप आउट कर दिया। एलेक्स कैरी ने विकेट के पीछे से रूट का बेहतरीन कैच पकड़ने का काम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+