जेम्स एंडरसन ने एलेक्स कैरी को बोल्ड करके पूरे किए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने 1100 विकेट
इंग्लैंड के दिग्गज तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने रविवार को फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने 1100 विकेट पूरे कर लिए हैं। 40 साल के तेज गेंदबाज ने उम्र को पीछे छोड़ते हुए इंग्लैंड के खिलाफ कमाल का काम किया है।
एशेज सीरीज के एजबेस्टन टेस्ट मैच में एंडरसन 1100 विकेटों की उपलब्धि हासिल करने में तीसरे दिन कामयाब रहे। जैसे ही एंडरसन ने इस टेस्ट मैच के तीसरे दिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज एलेक्स कैरी को बोल्ड किया, वैसे ही उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर ली।

इसके साथ ही कैरी की 99 गेंदों पर 66 रनों की पारी का अंत हो गया और उस्मान ख्वाजा के साथ उनकी 118 रनों की शानदार साझेदारी का भी समापन हुआ। इंग्लैंड क्रिकेट ने इस बात की जानकारी एक ट्वीट करते हुए दी और जेम्स एंडरसन को सर्वकालिक महान खिलाड़ी के तौर पर बताते हुए इसकी जानकारी दी कि स्विंग के सुल्तान ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने 1100 विकेट पूरे कर लिए हैं।
एंडरसन ने 2002 में अपना फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था और उन्होंने 289 फर्स्ट क्लास मैचों में 1100 विकेट पूरे किए हैं। इस फॉर्मेट में उनकी बेस्ट बॉलिंग 19 रन देकर सात विकेट है। उन्होंने 48 बार चार विकेट चटकाए हैं और 54 बार 5 विकेट चटकाए हैं और एक मैच में 10 बार 6 विकेट चटकाए हैं। यह इस फॉर्मेट में उनकी जादूगरी के लिए पर्याप्त है।
एंडरसन फर्स्ट क्लास फॉर्मेट में लंका शायर को रिप्रजेंट करते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि जेम्स एंडरसन फर्स्ट क्लास क्रिकेट के सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में अब बहुत आगे जा चुके हैं तो वह यह एक बड़ी भूल होगी। क्योंकि फर्स्ट क्लास में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड अविश्वसनीय है और वह इंग्लैंड के विलफ्रेड रोड्स के नाम है जिन्होंने 1110 फर्स्ट क्लास मैचों में 4204 विकेट चटकाए थे।
इसके बाद इंग्लैंड के ही टिक फ्रीमैन का नाम आता है जिन्होंने 592 मैचों में 3776 विकेट लिए हैं और उसके बाद इंग्लैंड के ही चार्ली पार्कर ने 635 मैचों में 3278 विकेट लिए हैं।
जहां तक मैच की बात है तो ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 386 रनों पर समाप्त हो गई। इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 2 विकेट सस्ते में खो दिए थे। जैक क्रॉली 7 और बेन डकेट 19 रन बनाकर आउट हो गए थे। तीसरे दिन बारिश के चलते खेल में रुकावट आने तक इंग्लैंड को 35 रनों की लीड ले ली।












Click it and Unblock the Notifications