Ashes 2023, ENGW vs AUSW: टी-20 सीरीज का आगाज आज से, जानें टीम और शेड्यूल, ऐसे देख सकेंगे लाइव
ENGW vs AUSW, 1st T20I, Womens Ashes, 2023: पहला टी-20 मैच शनिवार को खेला जाना है।
ENGW vs AUSW, 1st T20I, Womens Ashes, 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज में जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है। वहीं दूसरी तरफ इन दोनों देशों की महिला टीम के बीच भी एशेज सीरीज खेला जा रहा है। एशेज सीरीज में टेस्ट के बाद टी-20 मुकाबलों का धमाल देखने को मिलेगा। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की यह सीरीज खेली जाएगी।
टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने मारी बाजी: टी-20 सीरीज से पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम के बीच इकलौता टेस्ट मैच खेला गया था। इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने इस मुकाबले में 89 रनों से शानदार जीत हासिल की। ऐसे में इंग्लैंड की कोशिश टेस्ट का बदला टी-20 में लेने की होगी। दोनों ही टीम टी-20 सीरीज का आगाज जीत के साथ करना चाहेगी।

इंग्लैंड की टीम हुई मजबूत: टी-20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में इस्सी वोंग की वापसी हो गई है। वर्ल्ड कप 2023 के लिए इंग्लैंड की टीम से बाहर रहने वाली इस खिलाड़ी ने अब एक बार फिर टीम में अपना दमखम दिखाने को तैयार है। वोंग ने भारत में महिला प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन किया। मुंबई को चैंपियन बनाने में उनका अहम रोल रहा था।
एशेज टी-20 और वनडे का शेड्यूल
पहला टी-20, 1 जुलाई को, एजबेस्टन, बर्मिंघम
दूसरा टी-20, 5 जुलाई को, द ओवल, लंदन
तीसरा टी-20, 8 जुलाई को लॉर्ड्स, लंदन
पहला वनडे, 12 जुलाई को, काउंटी ग्राउंड, ब्रिस्टल
दूसरा वनडे, 16 जुलाई को, द एजेस बाउल, साउथेम्प्टन
तीसरा वनडे, 18 जुलाई को, काउंटी ग्राउंड, टुनटन
महिला एशेज के लिए इंग्लैंड की टीम: हीथर नाइट (कप्तान), नैट साइवर-ब्रंट (उप-कप्तान), लॉरेन बेल, माइया बाउचर, एलिस कैप्सी, केट क्रॉस, फ्रेया डेविस, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, डेनिएल गिब्सन, सारा ग्लेन। एमी जोन्स (विकेटकीपर), इस्सी वोंग, लॉरेन विनफील्ड-हिल, डेनिएल व्याट।
ऑस्ट्रेलिया महिला टीम: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, बेथ मूनी, एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, एलिसे पेरी, एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग, डार्सी ब्राउन, मेगन शुट्ट, जेस जोनासेन, जॉर्जिया वेयरहम।












Click it and Unblock the Notifications