Ashes 2023: इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी की वापसी, चौथे टेस्ट से 2 दिन पहले कर दी प्लेइंग 11 घोषित
Ashes 2023, ENG vs AUS: इंग्लैंड टीम मैच से पहले ही प्लेइंग इलेवन की घोषणा कर देती है। एशेज सीरीज में अब तक खेले गए मैचों में यही देखने को मिला है। सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम 2-1 से आगे चल रही है। चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन की घोषणा अभी से कर दी गई है।
इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव देखने को मिला है। जेम्स एंडरसन को टीम में लाया गया है। ओली रॉबिनसन को बाहर कर दिया गया है। हेडिंग्ले टेस्ट मैच में खेलने वाली टीम के दस खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया गया है। अगला टेस्ट 19 जुलाई को होगा।

इंग्लैंड ने पिछले टेस्ट मैच में शानदार जीत दर्ज की थी। ऑस्ट्रेलिया की टीम बल्लेबाजी में फिसड्डी साबित हो गई थी। इस वजह से इंग्लैंड की टीम हावी होकर खेली। हालांकि मुकाबला रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया था। अंतिम दो मैचों में दोनों टीमों का खेल देखने लायक रहेगा।
शुरुआती दो मैचों में ऑस्ट्रेलिया का धाकड़ प्रदर्शन रहा था। ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान टीम को हराते हुए सीरीज में बढ़त हासिल कर ली थी। उस्मान ख्वाजा और स्टीव स्मिथ की तरफ से शानदार बैटिंग देखने को मिली थी। चौथे टेस्ट मैच में भी ऑस्ट्रेलिया का खेल देखने लायक रहेगा। पिछले मैच में जीत दर्ज करने के बाद अब इंग्लैंड के हौसले बुलंद होंगे। चौथे टेस्ट मैच में हारने पर इंग्लैंड की टीम सीरीज हार जाएगी।
चौथे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग 11
बेन डकेट, जैक क्रॉली, मोईन अली, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन।












Click it and Unblock the Notifications