Ashes 2023: ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड को आईसीसी ने दी बड़ी सज़ा, दोनों टीमों के WTC पॉइंट्स काटे
Ashes 2023, England-Australia fined: एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने पहला मैच जीत लिया लेकिन आईसीसी के मार से नहीं बच सकी। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों ही टीमों को आईसीसी ने फाइन जड़ दिया है। बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए मुकाबले में धीमे ओवर रेट की वजह से यह निर्णय लिया गया। (Photo: ICC Twitter)
आईसीसी ने दोनों ही टीमों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करते हुए WTC की तालिका के 2-2 पॉइंट्स काटने की सजा सुनाई है। इसके अलावा एक और खास बात यह भी रही कि दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के ऊपर 40-40 फीसदी मैच का जुर्माना भी जड़ा गया है।

मैच रेफरी एंडी पायक्राफ्ट ने चार्ज लगाये। दोनों ही टीमों ने अपने निर्धारित समय में दो-दो ओवर कम डाले थे। दोनों टीमों के कप्तानों ने सेंक्शन स्वीकार किये हैं, इस वजह से अब इस मामले पर आगे किसी भी तरह की सुनवाई नहीं होगी। इंग्लैंड के अंक माइनस में चले गए हैं।
वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का मैच जीतने पर 12 अंक मिलते हैं। दो अंक जाने से अब ऑस्ट्रेलिया के पास कुल 10 ही अंक बचे हैं। इसी तरह इंग्लैंड के पास अंक नहीं थे। इस वजह से माइनस में दो अंक हो गए हैं। इस समय इंग्लैंड की टीम टैली में अन्य सभी टीमों से नीचे है।
कमिंस की ऑस्ट्रेलियाई टीम ने नाटकीय अंदाज में जीत दर्ज करते हुए पांच मैचों की सीरीज में बढ़त हासिल कर ली। ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें दिन के अंत में दो विकेट से जीत दर्ज कर ली। इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने 281 रनों का लक्ष्य चेज करते हुए जीत हासिल कर ली।












Click it and Unblock the Notifications