Ashes 2023: एशेज सीरीज के बीच वसीम जाफर ने एजबेस्टन की पिच का उड़ाया मजाक, हाईवे से की तुलना

वसीम जाफर ने बर्मिंघम के पास एक राजमार्ग की फोटो के साथ पिच की एक तस्वीर शेयर करते हुए एजबेस्टन पिच की तुलना एक 'राजमार्ग' से की। पूर्व सलामी बल्लेबाज ने अपने पोस्ट में लिखा, एजबेस्टन की पिच #Ashes23 पर करीब से नजर।

Ashes 2023: एशेज 2023 को लेकर पूर्व भारतीय ओपनर वसीम जाफर (Wasim Jaffer) अपने जज्बात नहीं छिपा सके। उन्होंने एजबेस्टन पिच को लेकर इंग्लैंड का मजाक उड़ाया, और जमकर कटाक्ष किया। उन्होंने पिच की तुलना एक हाईवे से कर डाली।

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच 16 जून से एशेज सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। दोनों टीमों के बीच एजबेस्टन में मुकाबले खेले जा रहे हैं। लेकिन, एजबेस्टन की पिच प्रशंसकों के बीच मजाक का विषय बन गई, कई लोगों ने इसकी तुलना राजमार्ग (highway) से की। वसीम जाफर, जोकि अपने मुखर स्वभाव के लिए जाने जाते हैं, वह भी ट्विटर पर पिच का मजाक उड़ानों वालों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

Edgbaston pitch

जाफर ने बर्मिंघम के पास एक राजमार्ग की फोटो के साथ पिच की एक तस्वीर शेयर करते हुए एजबेस्टन पिच की तुलना एक 'राजमार्ग' से की। पूर्व सलामी बल्लेबाज ने अपने पोस्ट में लिखा, 'एजबेस्टन की पिच #Ashes23 पर करीब से नजर।'

पिच पर इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भरपूर प्रयास किया। जोश हेजलवुड ने दो विकेट लिए, स्कॉट बोलैंड ने एक और नाथन लियोन, जिन्होंने पहले दिन सबसे अधिक ओवर फेंके, उन्होंने अपने 29 ओवर के स्पैल में चार विकेट लिए। इंग्लैंड ने पहले सेशन में तीन विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाए, जबकि दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड का स्कोर 5 विकेट के नुकसान 240 पर पहुंच गया। इस दौरान रूट का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला।

कप्तान बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली टीम ने पहली पारी में 78 ओवर खेले। इस दौरान इंग्लैंड के धुरंधरों ने आठ विकेट के नुकसान पर 393 रन का स्कोर किया है। इस दौरान जो रूट ने 118 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 78 और जैक क्राउली ने 61 रन का साथ स्कोर को चार सौ के करीब पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+