Ashes 2023: प्रेशर सिचुएशन में बड़ी पारियां खेलने में माहिर हैं बेन स्टोक्स, 4 मैचों में जड़ चुके 426 रन

England vs Australia, 2nd Ashes Test, Ben Stokes

England vs Australia, 2nd Ashes Test, Ben Stokes: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही एशेज 2023 टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने अपने नाम किया। दूसरे मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 43 रन से जीतकर सीरीज में 2-0 से अपनी बढ़त बना ली। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने मैच की चौथी पारी में शानदार 155 रन बनाए, लेकिन उनकी यह दमदार पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।

ऑस्ट्रेलिया ने 43 रन से जीता मैच: दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 416 रन और दूसरी पारी में 279 रन का स्कोर बनाने का काम किया। जबकि, इंग्लैंड ने 325 और 327 रन का स्कोर बनाया। रन बनाने के मामले में इंग्लैंड ऑस्ट्रलिया से 43 रनों से पीछे रह गई और इस मैच को गंवा बैठी।

Ashes 2023 1

बेन स्टोक्स ने बनाए 155 रन: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में बेन स्टोक्स ने 214 गेंदों पर 155 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 9 छक्के लगाने का काम किया। बेन स्टोक्स अगर कुछ देर ओर क्रीज पर टिक जाते तो इंग्लैंड की टीम इस मुकाबले में जीत हासिल कर सकती थी। बेन स्टोक्स ने इससे पहले भी ऐसी सिचुएशन से टीम को जिताने का काम किया है।

प्रेशर में जमकर चलता है बल्ला: बेन स्टोक्स का बल्ला दबाव की परिस्थितियों में और जमकर हल्ला बोलता है। साल 2019 वर्ल्ड कप फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ स्टोक्स ने नाबाद 84 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई थी। इसी साल खेले गए टेस्ट में उन्होंने 135 रन नाबाद बनाया था। इसके अलावा साल 2022 के टी-20 वर्ल्ड कप में स्टोक्स ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में नाबाद 52 रन बनाकर टीम को ट्रॉफी दिलाई।

लॉर्ड्स में भी किया कमाल: लॉर्ड्स टेस्ट में भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक छोर से स्टोक्स टीम को जीत के करीब पहुंचाने का काम करते रहे। जो रूट और हैरी ब्रूक जैसे खिलाड़ियों से इंग्लैंड को सपोर्ट नहीं मिला। लेकिन स्टोक्स ने अकेले 155 रन बनाकर लंबे समय तक लड़ाई की। शुरुआती दो मैच हारने के बाद अब इंग्लैंड की नजरें तीसरे मुकाबले में वापसी करने पर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+