Ashes 2023 2nd Test: तीसरे दिन कैसा रहेगा लॉर्ड्स में मौसम का मिजाज, हैरी ब्रूक के खेल में खलल डालेगी बारिश?
Ashes 2023 2nd Test Weather Report in Hindi: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज 2023 में आज तीसरा दिन खेला जाना है। लंदन के लॉर्ड्स में अब तक दोनों दिन बल्लेबाजों ने आक्रामक बल्लेबाजी की है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड 4 विकेट के नुकसान पर 278 रन बना चुका है।
ये एशेज सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच है, एजबेस्टन में हुआ पहला मुकाबला रोमांचक समापन के साथ कंगारूओं की झोली में जाकर गिरा था। दूसरे टेस्ट मैच में आज के मौसम पर एक नजर डालते हैं।

एशेज 2023 का दूसरा टेस्ट अपने पहले दिन ही बारिश लेकर आया था लेकिन इसने उम्मीद के मुताबिक खेल में ज्यादा ओवरों का खलल नहीं डाला। लेकिन लंदन में हो रहे इस टेस्ट मैच के अंतिम तीन दिन मौसम का हाल थोड़ा मनमौजी टाइप का रहने की भविष्यवाणी थी।
फिलहाल की मौसम रिपोर्ट फैंस को खुश करने वाली है जहां वीकेंड की शाम पूरी तरह सुनहरी थी और शुक्रवार को भी क्रिकेट के खेल के हिसाब से मौसम मेहरबान रहने की उम्मीद है। दिन का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा जो खुशनुमा है और सूरज ढलते ही यह 2 डिग्री कम हो जाएगा।
लंदन में शुक्रवार को पूरे दिन बारिश के कोई आसार नहीं हैं, ऐसे में इंग्लैंड की टीम बाकी के पांच विकेटों को बचाकर जितना संभव हो सके, उतना ऑस्ट्रेलिया के स्कोर के करीब पहुंचने की कोशिश करेगी। हवा की रफ्तार भी 20 किलोमीटर प्रति घंटा के हिसाब से रहेगी।
आज के पूर्वानुमान का मतलब है कि हैरी ब्रूक के पास अपनी छाप छोड़ने का भरपूर मौका है। लॉर्ड्स की पिच पर तेज गेंदबाजों के लिए मदद पहले दो दिन की तुलना में कम होगी। फिलहाल ये युवा खिलाड़ी 51 गेंदों पर 45 रन बनाकर खेल रहा है। उनके साथ 'बैजबॉल' के अगुवा बेन स्टोक्स 'बैटबॉल' खेलकर दे रहे हैं।
कप्तान स्टोक्स ने हाल फिलहाल में बल्लेबाजी में काफी चौकस रवैया दिखाया है जो इंग्लैंड की टीम की मौजूदा सोच से ज्यादा मेल नहीं खाता। स्टोक्स बैटिंग में कुछ खास कर भी नहीं पाए हैं। ऐसे में 57 गेंदों पर 17 रन बनाकर खेल रहे ऑलराउंडर के सामने खुद की बल्लेबाजी को साबित करने का भी मौका है।












Click it and Unblock the Notifications