आशा भोसले ने अंतिम बार किस क्रिकेटर से की मुलाक़ात, मिलने के एक महीने बाद मौत, खिलाड़ी अब IPL में शामिल
Asha Bhosle: अपने मधुर गानों से दशकों तक लोगों का दिल जीतने वाली सुरों की मल्लिका आशा भोसले का आज मुंबई में निधन हो गया। 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। कार्डिएक अरेस्ट के कारण उनकी जान चली गई, वह मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। गाने के अलावा क्रिकेट से भी आशा भोसले को खास लगाव था और क्रिकेटरों से अक्सर उनकी मुलाकातें होती रहती थीं।
इस बीच फैंस यह सर्च करने का प्रयास कर रहे हैं कि अंतिम बार आशा भोसले की मुलाकात किस क्रिकेटर से हुई थी। कब वह अंतिम बार किसी फंक्शन में लोगों के बीच में नजर आई थीं। दरअसल वह अंतिम बार किसी क्रिकेटर से ही मिली थीं और एक महीने पहले की बात है।

आशा भोसले को सबसे ज्यादा जो क्रिकेटर पसंद था, वह सचिन तेंदुलकर हैं। उनकी बड़ी बहन लता मंगेशकर को भी सचिन तेंदुलकर काफी पसंद थे। दोनों परिवारों के बीच पारिवारिक सम्बंध थे। सचिन तेंदुलकर को तो वह अपने बेटे की तरह मानती थीं।
किस क्रिकेट से हुई आशा भोसले की अंतिम मुलाकात
सचिन के बेटे अर्जुन की शादी में हाल ही में आशा भोसले को देखा गया था। 5 मार्च को ही अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की मुंबई में शादी हुई थी। आशा भोसले उस शादी में पहुंची थी और अर्जुन को आशीर्वाद दिया था। ख़ास बात यह है कि इसी दिन भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 विश्व कप में सेमीफाइनल मैच था। द्रविड़, धोनी, सहवाग, सहित तमाम क्रिकेटर इस शादी में मौजूद थे। इस मुलाक़ात के एक माह बाद ही आशा भोसले का निधन हो गया।
अर्जुन तेंदुलकर अब आईपीएल में शामिल हैं। शादी के बाद वह लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़ गए थे। हालांकि उनको खेलने का मौका नहीं मिल पाया है। उनकी शादी को आशा भोसले ने यादगार बना दिया था। अंतिम बार किसी फंक्शन में उनको अर्जुन तेंदुलकर की शादी में ही देखा गया था।
कहां और कहां होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार
आशा भोसले का अंतिम संस्कार सोमवार, 13 अप्रैल 2026 को मुंबई के शिवाजी पार्क में किया जाएगा। आशा ताई शाम 4 बजे पंचतत्व में विलीन होंगी, जबकि इससे पहले सुबह लगभग 11 बजे अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर को रखा जाएगा, जहां फैंस और फिल्म व संगीत जगत से जुड़े लोग उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देंगे। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है और बड़ी संख्या में लोग उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications