Arjun Tendulkar ने ऐसा क्या कर दिया जो बन गए रातोंरात हीरो? आखिर क्यों मचा है इतना हंगामा

Arjun Tendulkar: भारतीय टीम के पूर्व धांसू क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर चर्चा हमेशा रहती है। उनको लोगों ने ट्रोल भी काफी किया है। मुंबई इंडियंस ने जब उनको खरीदा, तब भी लोगों के रिएक्शन आए थे। वह हर समय किसी ने किसी कारण से सुर्ख़ियों में रहते हैं।

लगातार अपनी मेहनत के दम पर अर्जुन कुछ अच्छा करने का प्रयास करते हैं। मुंबई की टीम छोड़कर गोवा से रणजी में खेलने वाले अर्जुन तेंदुलकर एक बार फिर से चर्चा में हैं। उनको लेकर बातें चल रही है क्योंकि करियर में एक कारनामा उनकी तरफ से हुआ है। हालांकि यह उतना बड़ा नहीं है।

arjun tendulkar

सफेद गेंद क्रिकेट में अपने करियर में अर्जुन ने पहला माइलस्टोन हासिल किया है। उडिशा के खिलाफ विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में खेलते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने सफेद गेंद क्रिकेट में अपने 50 विकेटों का आंकड़ा पार कर लिया। यह उनके करियर की पहली उपलब्धि कही जा सकती है।

मुंबई के लिए अर्जुन ने टी20 में डेब्यू किया था। इसके बाद वह गोवा की तरफ से खेलने चले गए। अब तक 41 सफेद गेंद मैचों में अर्जुन ने 51 विकेट अपने नाम किये हैं। लिस्ट ए में खेले गए 17 मुकाबलों में अर्जुन तेंदुलकर ने 24 विकेट अपने नाम किये हैं। 24 टी20 मुकाबलों में अर्जुन तेंदुलकर ने 27 विकेट अपने नाम किये हैं।

Arjun Tendulkar का ऐसा रहा है रेड बॉल गेम

रेड बॉल क्रिकेट में उनका बल्ला भी चला है। इस दौरान उन्होंने एक शतक और दो अर्धशतक जड़े हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने कुल 532 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में उनके नाम 37 विकेट हैं। लिस्ट ए गेम्स में उनका बल्ला उतना प्रभावी नहीं रहा है। इसमें सिर्फ 76 रन आए हैं।

मुंबई इंडियंस ने Arjun Tendulkar को खरीदा है

आईपीएल में इस बार भी वह मुंबई इंडियंस का हिस्सा होंगे। हालांकि आईपीएल में अर्जुन को ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला है। मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए अर्जुन तेंदुलकर ने 5 मैचों में कुल 3 विकेट अपने नाम किये हैं। इस बार भी उनके ऊपर नजरें रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+