IPL 2025: अर्जुन तेंदुलकर की बेस प्राइस में लाखों की वृद्धि, इतनी राशि से शुरू होगी ऑक्शन में बोली
IPL 2025: आईपीएल नीलामी से पहले की रिटेंशन लिस्ट में मुंबई इंडियंस ने पांच धांसू नामों को जगह दी और बाकी सभी खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। इनमें अर्जुन तेंदुलकर का नाम भी शामिल है। हालांकि अर्जुन के पास आईपीएल में खेलने का उतना अनुभव नहीं है लेकिन ऑक्शन में उनके ऊपर नजरें रहने वाली हैं।
यह तीसरा मौका है, जब अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल नीलामी में देखा जाएगा। इससे पहले साल 2021 और 2022 में भी अर्जुन आईपीएल नीलामी का हिस्सा बने थे, लेकिन इस बार कुछ खास हो सकता है। साल 2021 में मुंबई इंडियंस जॉइन करने से पहले अर्जुन तेंदुलकर एक नेट गेंदबाज हुआ करते थे। साल 2021 में मिनी ऑक्शन हुआ था। आईपीएल 2020 में वह मुंबई इंडियंस के साथ यूएई गए थे। अब वह एक गेंदबाजी ऑल राउंडर के तौर पर खुद को स्थापित करने में लगे हुए हैं।

साल 2021 में अर्जुन तेंदुलकर को पहली बार मुंबई इंडियंस ने खरीदा था और वह उस नीलामी में खरीदे जाने वाले अंतिम खिलाड़ी थे। उनको 20 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीद लिया गया था। इसके बाद मुंबई ने साल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले अर्जुन तेंदुलकर को टीम से रिलीज कर दिया था। इसके बाद फिर से वह नीलामी के ड्राफ्ट में थे।
जहाँ पिछली बार उनके ऊपर किसी ने बोली नहीं लगाई थी, वहीं इस बार अर्जुन तेंदुलकर को खरीदने के लिए दो टीमों ने रूचि दिखाई। उनके लिए कुल तीन बोली लगी। पहली बोली उनके बेस पर्ची 20 लाख रुपये से शुरू हुई। इसके बाद गुजरात टाइटंस ने अपना हाथ खड़ा करते हुए यह राशि 25 लाख रुपये कर दी। मामला गुजरात की तरफ जाता देख मुंबई इंडियंस ने भी अपना हाथ खड़ा कर दिया और यह बिड 30 लाख रुपये तक चली गई। इसके बाद किसी अन्य टीम ने दिलचस्पी नहीं दिखाई और 30 लाख के साथ अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने अपने साथ शामिल कर लिया। मुंबई इंडियंस ने लगातार दूसरे सीजन अर्जुन तेंदुलकर को टीम में लिया।
इस बार अर्जुन तेंदुलकर की बेस प्राइस 20 लाख रुपये नहीं है। यह 30 लाख रुपये हो गई है। इसके पीछे कारण यह है कि बीसीसीआई ने अनकैप्ड प्लेयर्स की बेस प्राइस 30 लाख कर दी है। इस वजह से अर्जुन के लिए बोली अब 30 लाख से शुरू होगी। यह बढ़ती चली जाएगी। अगर दो टीमें उनमें दिलचस्पी दिखा देती हैं, तो वह 40 लाख में जा सकते हैं। चार टीमें बोली लगाने में रूचि दिखाएगी, तो अर्जुन तेंदुलकर इस बार 50 लाख रुपये की धन राशि में बिक सकते हैं। रणजी ट्रॉफी में हाल ही में उन्होंने 5 विकेट हॉल प्राप्त किये थे, ऐसे में कुछ टीमों की तरफ से उनके लिए बोली निश्चित रूप से लगाई जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications