IPL 2024: अर्जुन तेंदुलकर ने दिखाए तेवर, जोरदार यॉर्कर से उखाड़ा ईशान किशन का डंडा, देखें वीडियो
IPL 2024: आईपीएल की तैयारियां लगभग पूरी हो गई है और टीमों की तरफ से कैम्प लग रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने भी अपना कैम्प शुरू कर दिया है। ईशान किशन भी इसमें शामिल थे। उनके अलावा अर्जुन तेंदुलकर ने अभ्यास सेशन में हिस्सा लिया और धांसू गेंदबाजी की।
अर्जुन तेंदुलकर ने यॉर्कर गेंदों का अभ्यास करते हुए ईशान किशन को पीछे धकेल दिया। ईशान किशन को कुछ समझ नहीं आया। अर्जुन ने एक तूफानी यॉर्कर ईशान किशन के पैरों में डाली और यह उनको बीट करते हुए स्टम्प्स को लेकर उड़ गई। इसके बाद अगली गेंद भी कुछ इसी तरह की थी।

मुंबई इंडियंस ने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो पोस्ट किया है। कैम्प के कुछ अहम हिस्सों को वीडियो में पोस्ट किया जा रहा है। हार्दिक पांड्या और लसिथ मलिंगा की मुलाक़ात का वीडियो भी मुंबई इंडियंस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर पोस्ट किया गया है।
आईपीएल में पिछले साल अर्जुन तेंदुलकर ने डेब्यू किया था और 4 मैचों में खेलने का मौका मिला था। अर्जुन के नाम 4 मैचों में 3 विकेट है। इस बार हार्दिक पांड्या की कप्तानी में अर्जुन तेंदुलकर को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा या नहीं, यह देखने लायक बात होगी। पांड्या की कप्तानी भी इस सीजन दिलचस्प होने वाली है।
पिछले सीजन मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ़ तक का सफर तय किया था लेकिन फाइनल में खेलने का मौका नहीं मिला था। इस बार मुंबई इंडियंस 24 मार्च को अपना अभियान शुरू करेगी। मुंबई इंडियंस का मुकाबला गुजरात टाइटंस से होगा।












Click it and Unblock the Notifications