अर्जुन तेंदुलकर IPL में नहीं खेलना चाहते, खुद बताया कि क्या है उनका लक्ष्य
पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने रिटेन किया है। कई खिलाड़ियों को बाहर भी किया गया लेकिन अर्जुन को रखा गया। हालांकि सवाल यही रहेगा कि क्या उनको आईपीएल में इस बार अपना डेब्यू करने का मौका मिलेगा? इस सवाल का जवाब तो आने वाले समय में ही मिल पाएगा। इस बीच अर्जुन तेंदुलकर ने खुद अपने लक्ष्य के बारे में प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि मैं टेस्ट क्रिकेट में खेलना चाहता हूं।

घरेलू क्रिकेट में गोवा से खेलते हैं अर्जुन
मुंबई की टीम में खिलाड़ियों की भरमार होती है। ऐसे में घरेलू क्रिकेट में अर्जुन तेंदुलकर को मौके नहीं मिल रहे थे। उन्होंने मुंबई को छोड़ गोवा जाने का निर्णय लिया और वहां से खेलना शुरू कर दिया। गोवा के लिए खेलते हुए उनको प्लेइंग इलेवन में भी जगह मिल रही है। मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में अर्जुन तेंदुलकर खेल रहे हैं। हालांकि उनको गुच्छों में विकेट नहीं मिले हैं लेकिन अच्छी इकोनमी रेट के साथ कुछ विकेट मिले हैं।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भी मिला मौका
इस साल टी20 क्रिकेट में भारत के घरेलू टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अर्जुन तेंदुलकर को खेलने का मौका मिला। हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 4 विकेट झटके थे। यह सबसे छोटे प्रारूप में उनका अब तक का बेस्ट प्रदर्शन है। टी20 क्रिकेट में उन्होंने 9 मैचों में 12 विकेट झटके हैं। लिस्ट ए करियर में उनको 7 मैचों में 8 विकेट मिले हैं।












Click it and Unblock the Notifications