भारतीय टीम के नए खिलाड़ी रोहन कुन्नुमल कौन हैं? अब चेतेश्वर पुजारा के साथ खेलेंगे

आगामी बांग्लादेश दौरे के लिए भारत A टीम की घोषणा कर दी गई है। इसमें केरल से आने वाले धाकड़ बल्लेबाज रोहन कुन्नुमल को भी शामिल किया गया है। दो साल पहले प्रथम श्रेणी क्रिकेट में आने के बाद इस खिलाड़ी ने मौकों का फायदा उठाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। यही कारण है कि वह भारतीय टीम में खेलने की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। भारतीय घरेलू सर्किट में उभरता हुआ यह बल्लेबाज जल्दी ही आने वाले समय में राष्ट्रीय टीम के लिए भी खेल सकता है। (Photo Credit: Twitter)

Rohan Kunnummal twitter

प्रथम श्रेणी क्रिकेट में आने के बाद कुन्नुमल पहले मैच में फ्लॉप हो गए थे लेकिन बाद में उन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए हर किसी को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। 6 प्रथम श्रेणी मैचों में उनके बल्ले से 769 रन देखने को मिले। इसमें उन्होंने चार शतक और तीन अर्धशतक जमाए। केरल के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलते हुए भी कुन्नुमल ने तीन शतक जमाए। इसके बाद उनको दिलीप ट्रॉफी की टीम में भी जगह मिल गई।साउथ जोन के लिए खेलते हुए उन्होंने फाइनल मुकाबले में 93 रन बनाए। इसके अलावा मौजूदा विजय हजारे ट्रॉफी में भी वह 2 शतक जड़ने में सफल रहे हैं।

रोहन कुन्नुमल के बारे में कुछ तथ्य

रोहन का जन्म 10 मई 1998 में केरल में हुआ था और इस समय उनकी उम्र 24 वर्ष है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में वह केरल के लिए खेलते हैं और 2020 में अपना डेब्यू किया था। उन्होंने लिस्ट ए डेब्यू 2017 में किया था, वहीं टी20 डेब्यू 2019 में किया था। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 95 का औसत है। लिस्ट ए क्रिकेट में उनका औसत 50 से अधिक है। 2022 के रणजी ट्रॉफी सीजन में खेले गए तीन मैचों में इस ओपनर ने तीन शतक जड़े। वह केरल के लिए हर उम्र की टीमों के साथ खेले हैं। इसमें अंडर 14 से लेकर अंडर 25 तक का सफर शामिल है। उन्होंने दिलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल में नॉर्थ जोन के खिलाफ 143 रन बनाए थे, यह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनका सर्वाधिक स्कोर है।

चेतेश्वर पुजारा के साथ होंगे रोहन कुन्नुमल

बांग्लादेश दौरे पर भारत A की टीम दो रेड बॉल मैच खेलेगी। चार दिवसीय मैचों के दूसरे मुकाबले में चेतेश्वर पुजारा भी होंगे। उनको टीम में शामिल किया गया है। सीनियर टीम के दौरे को देखते हुए पुजारा को अभ्यास के लिए भारत A में रखा गया है। ऐसे में रोहन कुन्नुमल के पास सीखने का मौका होगा। उमेश यादव भी टीम में होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+