मुस्लिम क्रिकेटरों को भारत में किया जा रहा टारगेट? मोहम्मद शमी का बेबाक रिएक्शन
Mohammed Shami: मोहम्मद शमी भारत के उन क्रिकेटरों में शामिल हैं, जो संघर्षों के बाद टीम में आए और तहलका मचा दिया। हालांकि इस समय वह टीम से बाहर चल रहे हैं। आईपीएल में खेलने के बाद शमी को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली थी। टेस्ट टीम उनके बिना इंग्लैंड चली गई थी।
इस बीच भारत में मुस्लिम क्रिकेटरों के लिए होने वाली टारगेटिंग और ट्रोलिंग को लेकर अहम प्रतिक्रिया दी है। न्यूज 24 के इंटरव्यू के दौरान मोहम्मद शमी से सवाल किया गया कि क्या मुस्लिम क्रिकेटरों को निशाना बनाया जाता है, खासकर जब भारत-पाकिस्तान के बीच मैच हो। इस पर शमी ने बिना किसी लाग-लपेट के सीधा और बेबाक जवाब दिया।

शमी ने कहा कि मैं ऐसी ट्रोलिंग पर कोई ध्यान नहीं देता। मुझे जो ज़िम्मेदारी दी गई है, मैं उसे निभा रहा हूँ। मैं कोई मशीन नहीं हूँ। अगर मैं पूरे साल मेहनत कर रहा हूँ, तो कभी-कभी असफलता भी होगी और कभी सफलता भी। अब लोगों पर है कि वे इसे कैसे लेते है।
शमी ने कहा कि देश के लिए खेलते हुए आप इन सब चीजों को भूल जाते हैं। इस समने जीतना और विकेट हासिल करना मायने रखता है। इस तरह की स्थिति में सोशल मीडिया पर मैं नहीं जाता। वहां पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों चीजें होती हैं और जब आप खेल रहे होते हैं तो इन सब चीजों से दूर रहना चाहिए।
स्टार भारतीय क्रिकेटर ने कहा कि हम सफलता के लिए कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन ट्रोल करने वाले लोग सिर्फ दो लाइन लिखते हैं। सच्चे फैन्स कभी ऐसा नहीं करते हैं। अगर आपको आपत्ति है, तो उनको बताओ लेकिन जिम्मेदारी से ऐसा करना चाहिए। अगर आपको लगता है कि मुझसे बेहतर प्रदर्शन कर सकते हो, तो कृपया आ जाओ।
गौरतलब है कि शमी को एशिया कप की भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है, वह घरेलू क्रिकेट खेलने का निर्णय ले चुके हैं। आगामी समय में उनकी वापसी हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications