विराट कोहली और अनुष्का के बच्चों का खाना होता है बेहद स्पेशल, एक्ट्रेस ने खुद किया खुलासा
आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में माता-पिता के लिए पेरेंटिंग काफी चुनौतीपूर्ण बन गया है। वे अपने हिसाब से अपना बेस्ट देते हैं, फिर भी कहीं न कहीं कुछ कमी रह ही जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि टीम इंडिया के स्टार विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने बच्चों की पेरेंटिंग कैसे करते हैं?
अनुष्का ने पेरेंटिंग को लेकर खुलकर बात की
दरअसल, हाल ही में एक इवेंट में भाग लेने के लिए पहुंची बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने पेरेंटिंग के बारे में खुलकर बात की और बताया कि कैसे वह और उनके पति, क्रिकेटर विराट कोहली, अपने बच्चों, बेटी वामिका और बेटे अकाय के लिए खाना बनाना सुनिश्चित करते हैं।

खाने और सोने के शेड्यूल पर भी की बात
उन्होंने अपने बच्चों के लिए खाने और सोने के शेड्यूल का पालन करने पर भी चर्चा की, भले ही वे किसी यात्रा पर क्यों न हों। मुंबई में एक इवेंट में बोलते हुए अनुष्का ने कहा कि, 'हमारे घर पर यह चर्चा होती थी कि अगर हम घर पर अपनी माताओं द्वारा बनाए गए भोजन को नहीं बनाते हैं, तो हम अपने बच्चों को ये रेसिपी नहीं सिखा पाएंगे।'
अपने बच्चों के लिए खुद खाना बनाते हैं अनुष्का और विराट
खाने को लेकर अनुष्का ने कहा कि, 'इसीलिए कभी-कभी मैं खाना बनाती हूं और कभी-कभी मेरे पति खाना बनाते हैं। हम वैसा ही बनाने की कोशिश करते हैं जैसा हमारी मां बनाती थीं। मैं कभी थोड़ी चीटिंग भी कर लेती हूं, अपनी मां को फोन करके रेसिपी पूछ लेती हूं, लेकिन ये जरूरी है। ये ऐसा है कि आप अपने बच्चों को कुछ जरूरी दे रहे हो।
उन्होंने कहा कि, 'इसलिए, कभी-कभी मैं खाना बनाती हूं, और कभी-कभी मेरे पति (कोहली) खाना बनाते हैं, और हम वास्तव में अपनी माताओं द्वारा बनाए गए तरीके को दोहराने की कोशिश करते हैं।'
बच्चों की दिनचर्या का रखते हैं पूरा ध्यान
अनुष्का शर्मा ने यह भी उल्लेख किया कि वह अपने बच्चों की दिनचर्या को लेकर बहुत सख्त हैं। भले ही वे यात्रा पर क्यों न हों। उन्होंने कहा कि, 'मैं अपनी दिनचर्या को लेकर बहुत सजग रहती हूं। हम परिवार के तौर पर बहुत यात्रा करते हैं और मेरे बच्चे अपने जीवन में कई बदलावों का अनुभव करते हैं। इसलिए, उनके लिए एक दिनचर्या बनाकर, मैं उन्हें कंट्रोल का सेंस देती हूं।
खाने और सोना का समय तय है
उन्होंने बताया कि खाने का समय तय है- चाहे हम कहीं भी हों, हम एक ही समय पर खाते हैं और एक ही समय पर सोते हैं। इससे उन्हें खुद को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में मदद मिलती है।'
ये भी पढ़ें- Paris Paralympics 2024, Medals Tally: भारतीय एथलीटों ने रच दिया इतिहास, अब तक जीते रिकॉर्ड 24 मेडल
क्या अनुष्का शर्मा की आने वाली है फिल्म?
अनुष्का शर्मा बुधवार को भारत पहुंचीं। वह पिछले कुछ समय से विराट कोहली और अपने बच्चों के साथ यूके में रह रही हैं। काम के लिहाज से, अनुष्का ने हाल ही में अपनी नेटफ्लिक्स फ़िल्म 'चकदा एक्सप्रेस' की शूटिंग पूरी की है, लेकिन फ़िल्म की रिलीज़ डेट के बारे में कोई अपडेट नहीं आया है।












Click it and Unblock the Notifications