विराट कोहली को पति के रूप में पाना क्यों जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी है, अनुष्का शर्मा ने किया खुलासा

नई दिल्लीः विराट कोहली और अनुष्का शर्मा हमेशा चर्चित रहने वाली जोड़ी हैं। यह जोड़ी बॉलीवुड के साथ-साथ क्रिकेट की दुनिया में बहुत लोकप्रिय हैं। कोहली हाल में ही भारत की कप्तानी छोड़ने को लेकर काफी चर्चाओं में रहे। अनुष्का शर्मा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के अंतिम मुकाबले में वामिका को गोद में लेकर पति को निहारने के लिए चर्चा में रही। पति का निहारना बड़ी बात नहीं थी, वामिका की फोटो वायरल होना और फिर विराट-अनुष्का का मीडिया को दोष देना मामले को चर्चित कर गया। कुल मिलाकर दोनों एक सुर में बात करते हैं, भले ही यह कितनी भी अटपटी हो। हो सकता है वामिका की फोटो के ताजा मामला पर कई लोग विराट-अनुष्का के रिएक्शन को बचकाना करार दें लेकिन यह जोड़ी यह काम में एक दूसरे के साथ है।

अनुष्का-विराट का अटूट प्रेम

अनुष्का-विराट का अटूट प्रेम

इस जोड़ी के इर्द-गिर्द घूमते विवादों से परे इस बात में कोई शक नहीं कि विराट और अनुष्का किसी भी कपल के लिए अभी तक एक मिसाल रहे हैं। शोएब अख्तर खुद कह चुके हैं कि अनुष्का से शादी के बाद विराट ऐसे खोए कि उनके खेल पर असर पड़ गया। शोएब के दावों को दुनिया की किसी लैब में प्रमाणित तो नहीं किया जा सकता लेकिन कोहली ने एक पति और पिता बनने के बाद परिवार को क्रिकेट से ऊपर रखा है। वे ट्विटर पर खुद को भारतीय क्रिकेटर कहलाने की जगह पर एक गर्वित पति व पिता कहलाना ज्यादा पसंद करते हैं।

विराट को जीवनसाथी रूप में पाकर क्यों बहुत खुश हैं अनुष्का-

विराट को जीवनसाथी रूप में पाकर क्यों बहुत खुश हैं अनुष्का-

हाल ही में जब विराट ने क्रिकेट में भारत के कप्तान के रूप में पद छोड़ने की घोषणा की, तो अनुष्का ने एक पोस्ट लिखी, जिसमें उल्लेख किया गया कि उन्हें उनके होने पर कितना गर्व है।

अनुष्का ने अक्सर खुलासा किया कि उन्हें विराट उनके जैसे लगते हैं और यही एक कारण है कि वह उनके साथ हो जाती है। अपने एक साक्षात्कार में अनुष्का ने खुलासा किया कि वे अपने पति के प्यार में क्यों पड़ गई और उसे अपने जीवन साथी के रूप में पाकर सबसे ज्यादा खुश क्यों थी।

विराट के साथ रिश्ता ईमानदारी और पारदर्शिता पर टिका हुआ है-

विराट के साथ रिश्ता ईमानदारी और पारदर्शिता पर टिका हुआ है-

उन्होंने कहा, "उनकी ईमानदारी एक ऐसी चीज है जिसे मैं गहराई से महत्व देती हूं। मैं एक ईमानदार व्यक्ति हूं विराट खुद ईमानदार भी है। मैं बहुत खुश हूं कि मैं उनके जैसे किसी से मिली क्योंकि हम दोनों पूरी ईमानदारी के साथ अपना जीवन जीते हैं। यह इतना पारदर्शी और साफ है। मेरा एक जीवन साथी है जिसके साथ कुछ भी दिखावा नहीं है। सब कुछ वास्तविक है। हम दोनों एक-दूसरे का समर्थन करते हैं। वह लगातार पेशेवर तौर पर बेहतर होने की कोशिश कर रहे हैं। मैं भी ऐसी ही हूं। हम खुद को इतनी गंभीरता से नहीं लेते हैं। इसलिए हम इतनी आसानी से एक-दूसरे के साथ हो जाते हैं।"

विराट के संन्यास के बाद अनुष्का ने जो लिखा था-

विराट के संन्यास के बाद अनुष्का ने जो लिखा था-

उन्होंने लिखा- "मुझे 2014 का वह दिन याद है जब आपने मुझसे कहा था कि आपको कप्तान बनाया गया है। मैंने उस दिन बाद में बातचीत की और मजाक में कहा कि आपकी दाढ़ी अब तेजी से सफेद होने लगेगी। हम सभी को इसके बारे में अच्छी हंसी थी। उस दिन से, मैंने केवल आपकी सफेद होती दाढ़ी को नहीं देखा बल्कि विकास आपके आस-पास और आपके भीतर विकास देखा। और हां, मुझे भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के कप्तान के रूप में आपके विकास पर बहुत गर्व है और टीम ने आपके नेतृत्व में क्या उपलब्धियां हासिल की हैं। लेकिन आपने अपने भीतर जो विकास हासिल किया है, उस पर मुझे अधिक गर्व है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+