World Cup Final: हार के बाद टूटे कोहली...नहीं रुके आंसू, अनुष्का ने गले लगाकर बंधाया ढांढस, तस्वीर हुई Viral

World Cup 2023 Final: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में जब भारत को ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार मिली, तो भारतीय टीम के हर सदस्य और दुनिया भर के लाखों प्रशंसकों की तरह विराट कोहली भी टूट गए। बेशक कोहली को बल्ले से शानदार प्रदर्शन के लिए टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया, जिन्होंने टूर्नामेंट को टॉप स्कोरिंग बल्लेबाज के रूप में समाप्त किया, लेकिन ट्रॉफी नहीं मिलने का दुख इन सब पर भारी था।

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारत को छह विकेट से हराकर रिकॉर्ड छठी बार विश्व कप खिताब जीत लिया। फाइनल में मिली हार के बाद कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के पास पहुंचे, जोकि स्टैंड में मौजूद थीं, जहां अनुष्का ने गले लगाकर विराट कोहली को सांत्वना देने की कोशिश की। इस कपल की तस्वीर अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसे फैंस का भरपूर सपोर्ट और प्यार मिल रहा है।

anushka hugs virat kohli

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस द्वारा आउट होने से पहले कोहली ने 63 गेंदों में 54 रन बनाए। यहां तक कि उस समय उनके आउट होने से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शोक की लहर दौड़ गई, और स्टैंड में मौजूद अनुष्का भी हैरान रह गईं। इस हार के साथ ही कोहली का दूसरी बार विश्व कप खिताब जीतने का सपना टूट गया है। वह अगला वनडे विश्व कप खेलेंगे या नहीं, इसके बारे में फिलहाल कुछ भी नहीं कहा जा सकता है।

241 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने ट्रेविस हेड की 120 गेंदों में 137 रनों की पारी की बदौलत अपना छठा वनडे विश्व कप खिताब जीता। मैच के बाद कमिंस के पास अपनी टीम की प्रशंसा के अलावा कुछ नहीं था, उन्होंने बड़े मौके पर भारतीय टीम को मात देने के लिए सही योजना को क्रियान्वित किया।

कमिंस ने मैच के बाद कहा कि, 'मुझे लगता है कि हमने अपना सर्वश्रेष्ठ आखिरी के लिए बचाकर रखा है। कुछ बड़े मैच खेलने वाले खिलाड़ी खड़े हो गए, और हम काफी उत्साहित हैं। हम पूरे टूर्नामेंट में पहले बल्लेबाजी करते रहे हैं, आज हमने सोचा कि लक्ष्य का पीछा करने के लिए यह एक अच्छी रात है।'

कमिंस ने बताया कि, हमने सोचा कि यह वास्तव में थोड़ा आसान हो सकता है। हर कोई वहां से बाहर निकलने के लिए बहुत उत्सुक था। यह जितना मैंने सोचा था उससे थोड़ा धीमा था, विशेष रूप से उतना स्पिन नहीं हुआ जितना हमने सोचा था। सभी ने बहुत अच्छी तरह से समायोजित किया और कसी हुई गेंदबाजी का फायदा हुआ।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+