'मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं..', KING KOHLI के शतक के बाद इमोशनल हुई अनुष्का, इस तरह लुटाया प्यार
नई दिल्ली, 9 सितंबर: इंतजार की घड़ियां समाप्त हुई.. बुधवार को एशिया कप सुपर-4 राउंड में विराट कोहली (Virat Kohli) ने अफगानिस्तान के खिलाफ धमाकेदार शतक लगाया। पूर्व भारतीय कप्तान ने सिर्फ 61 गेंदों पर 122 रन की नायाब पारी खेली। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली ने शतक लगाकर एक बार फिर से वर्ल्ड क्रिकेट में अपने नाम का डंका बजा दिया है। विराट के सैंकड़े के बाद पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) ने भी उन पर खूब प्यार लुटाया।

अनुष्का ने किया स्पेशल पोस्ट
विराट कोहली के शतक के बाद अनुष्का शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "हमेशा तुम्हारे साथ, किसी भी और हर चीज के माध्यम से।" किंग कोहली ने भी अनुष्का के इस पोस्ट पर अपना रिएक्शन दिया और दिल वाले इमोटिकॉन्स ड्रॉप किए।
View this post on Instagram

अंगूठी चूमकर मनाया शतक का जश्न
अफगानिस्तान के खिलाफ शतक लगाने के बाद ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए विराट कोहली ने भी अपना शतक पत्नी अनुष्का और बेटी वामिका को समर्पित किया। कोहली ने कहा, ''पिछले ढाई साल ने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। मैं एक महीने में 34 साल का होने जा रहा हूं। वो... क्रोध भरा जश्न बीते दिनों की बात हो गई है। दरअसल, मैं चौंक गया था। यह आखिरी फॉर्मेट है जो मैंने सोचा था। यह बहुत सी चीजों का संचय था। टीम काफी खुले दिल की और मददगार रही है। मुझे पता है कि बाहर काफी कुछ हो रहा था और मैंने अपनी अंगूठी को चूमा।

कोहली ने शतक किया समर्पित
विराट ने आगे कहा, ''आप मुझे यहां खड़े देखते हैं क्योंकि एक व्यक्ति ने मेरे लिए चीजों को दृष्टिकोण में रखा है वो अनुष्का है। यह शतक उनके लिए और हमारी छोटी बेटी वामिका के लिए भी है। जब आपके पास कोई होता है जो चीजों को समझते हुए बातचीत कर रहा होता है, तो यह अच्छा रहता है। अनुष्का यही कर रही है। जब मैं वापस आया तो मैं हताश नहीं था। छह सप्ताह की छुट्टी के बाद मैं तरोताजा हो गया। मुझे एहसास था कि मैं कितना थका हुआ था। प्रतिस्पर्धा इसकी अनुमति नहीं देती है, लेकिन इस ब्रेक ने मुझे फिर से खेल का आनंद लेने की अनुमति दी।''

1020 दिन बाद आया शतक
कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे 1020 दिन और 83 पारियों के बाद शतक जड़ा। लंबे समय से उनके शतक का इंतजार किया जा रहा था, लेकिन खराब फॉर्म में उनका पीछा ही नहीं छोड़ा। एशिया कप से भले ही टीम इंडिया बाहर हो गई हो, लेकिन किंग कोहली की फॉर्म टीम के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू रही। पूर्व भारतीय कप्तान का तीनों फॉर्मेट में ये 71वां शतक रहा, जिसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज रिकी पोंटिंग (71) को भी पछाड़ दिया। अब उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर (100) का नाम आता है।

101 रन से जीता भारत
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 212-2 का स्कोर बनाया। विराट कोहली नाबाद (122) के अलावा कप्तान केएल राहुल ने भी 62 रन की पारी खेली। अफगानिस्तान के सामने 213 का टारगेट था, जिसके जवाब में टीम 20 ओवर में 111-8 का स्कोर ही बना सकी और 101 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई। टीम इंडिया की जीत में भुवनेश्वर कुमार को 5 विकेट मिले।












Click it and Unblock the Notifications