'अनुराग ने मेरी लाइफ...', खुद को इरफान की प्रेमिका कहने वाली इस अभिनेत्री ने PM मोदी से भी मांगी थी मदद

Payal Ghosh on Anurag Kashyap:साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकीं पायल घोष इन दिनों अपने ट्वीटस की वजह से सुर्खियों में छाई हैं। उन्होंने हाल ही में विश्वकप 2023 में उम्दा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी मोहम्मद शमी को शादी के लिए ट्विटर पर प्रपोज किया था तो वहीं आज उन्होंने ये कहकर सबको चौंका दिया कि उनका अफेयर पांच साल तक टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज इरफान पठान के साथ रहा है और यही नहीं गौतम गंभीर भी उन्हें मिस कॉल करते थे।

Anurag Kashyap and Payal Ghosh,

उनकी बातें यहां भी नहीं रूकीं , उन्होंने कहा कि फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार भी उनके पीछे पड़े थे और फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने तो उनका रेप किया है। पायल के ये ट्वीट इस वक्त सोशल मीडिया पर आग लगाए हुए हैं। सब यही सोच रहे हैं कि अगर पायल घोष के साथ इतना सबकुछ हुआ था तो वो आज तक चुप क्यों थीं?

साल 2020 से सुर्खियों में पायल घोष

तो आपको बता दें कि पायल ने भले ही आज अपने और इरफान के अफेयर की बातें कहीं हो लेकिन वो साल 2020 से अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाते आ रही हैं।

तब पीएम मोदी से भी मांगी थी मदद

उन्होंने तब भी सोशल मीडिया के जरिए ही अपनी बात कही थी कि 'फिल्ममेकर कश्यप ने उनका फायदा उठाया है, वो उनके पास काम मांगने गई थीं तो उन्होंने सेक्सुअल फेवर की डिमांड की थी, जब उन्होंने मना किया तो उसने अपने आप को उनपर फोर्स कर दिया था। पायल ने तब अपने ट्वीट में पीएम मोदी को टैग करके अपने लिए मदद की गुहार भी लगाई थी।'

अनुराग कश्यप ने भी कड़ा रिएक्शन दिया था

हालांकि पायल के आरोपों पर अनुराग कश्यप ने भी कड़ा रिएक्शन दिया था और सारे आरोपों को गलत और बेबुनियाद बताया था, ये मामला काफी सुर्खियों में रहा था और आज एक बार फिर से पायल ने इस मामले को उकेर दिया है।

पुराने Tweets में भी इरफान पठान का था जिक्र लेकिन...

गौर करने वाली बात ये है कि साल 2020 में भी पायल के कई ट्वीट में इरफान पठान का भी जिक्र था लेकिन पायल ने ये नहीं कहा था कि वो और इरफान एक-दूसरे को डेट कर चुके हैं।

पायल ने साउथ फिल्मों से की करियर की शुरुआत

आपको बता दें पायल ने साउथ फिल्मों से अपने करियर की शुरुआत की थी लेकिन बॉलीवुड में उन्होंने 2017 पटेल की पंजाबी शादी से एंट्री की थी। इस फिल्म में पायल के हीरो वीर दास थे। पायल घोष मूल रूप से बंगाली हैं और उन्होंने मशहूर टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' में राधिका का रोल प्ले किया था। वो सोशल मीडिया की एक्टिव मेंबर्स में से एक हैं।

Anurag Kashyap and Payal Ghosh,
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+