विराट कोहली के चेले ने काटा गदर, 11 छक्कों के साथ शतक जड़ गेंदबाजों को किया पस्त
Anuj Rawat: दिल्ली प्रीमियर लीग में आज के मैच के दौरान चौके और छक्कों की बारिश देखने को मिली। ईस्ट दिल्ली के लिए खेल रहे अनुज रावत और सुजल सिंह ने गेंदबाजों की कमर तोड़ डाली और धमाल मचा दिया। दोनों ने मिलकर कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी किसी ने कल्पना नहीं की होगी।
पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट दिल्ली राइडर्स के बल्लेबाजों ने धमाका कर दिया। आरसीबी के लिए खेल चुके अनुज रावत ने गदर मचा दिया और पुरानी दिल्ली के गेंदबाजों की जमकर धुनाई भी कर डाली। उनके साथ क्रीज पर सुजल सिंह आए थे और दोनों अंत तक आउट ही नहीं हुए।

अनुज रावत का बल्ला जमकर बोला और उन्होंने छक्कों की बरसात कर दी। पुरानी दिल्ली के किसी भी गेंदबाज को उन्होंने नहीं बख्शा। उन्होंने अपना तूफानी शतक पूरा कर लिया और अंत तक टिके रहे। उनके साथ खेल रहे सुजल सिंह भी पीछे नहीं रहे और शतक उड़ा दिया।
अनुज रावत के बल्ले से 66 गेंदों में 121 रनों की नाबाद पारी आई। इस दौरान उन्होंने कुल 11 छक्के जमाए और 6 चौके जमाए। सुजल सिंह ने 57 गेंदों में नाबाद 108 रनों की पारी खेली। उनके बल्ले से 9 आसमानी छक्के देखने को मिले और 7 धांसू चौके आए। दोनों ने टीम को 241/0 के स्कोर तक पहुंचा दिया।
जवाबी पारी में खेलते हुए पुरानी दिल्ली के लिए वंश बेदी ने गदर मचा दिया लेकिन वह अपने शतक से चूक गए। उनके बल्ले से भी 11 छक्के और 4 चौके आए। वह 41 गेंदों में 96 रन बनाकर आउट हो गए। इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल रहे अर्नव बग्गा ने भी 28 रनों की पारी खेली। पुरानी दिल्ली ने प्रयास पूरा किया लेकिन 8 विकेट पर 215 रनों तक पहुँच पाई और मैच हार गई।












Click it and Unblock the Notifications