IPL फाइनल के बाद फिर से छीना गया कोलकाता से मुकाबला, भारत-वेस्टइंडीज टेस्ट दूसरी जगह शिफ्ट

आईपीएल फाइनल इस बार कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होना था, जिसे अहमदाबाद शिफ्ट कर दिया गया था। इसके बाद बंगाल में नाराजगी देखने को मिली थी। अब एक बार फिर से कुछ वही हुआ है। एक अहम इंटरनेशनल मुकाबला कोलकाता से छीन लिया गया है।

बीसीसीआई ने इसकी पुष्टि कर कहा है कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता में टेस्ट मुकाबला होना था। विंडीज टीम टेस्ट सीरीज के लिए भारत में खेलने के लिए आएगी। इस मुकाबले को शिफ्ट कर दिया गया है। कुछ और वेन्यू भी बदले गए हैं।

eden gardens stadium

वेस्टइंडीज की टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारत दौरे पर आने वाली है, इस सीरीज का पहला मुकाबला 2 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला कोलकाता में खेला जाना था, जिसे अब दिल्ली शिफ्ट कर दिया गया है। इसके बदले में ईडन गार्डंस में कोई दूसरा मुकाबला होगा।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से दिल्ली में होने वाला टेस्ट मुकाबला कोलकाता को दे दिया गया है। इसके अलावा महिला टीम के मैचों का भी वेन्यू बदल दिया गया है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में होने वाले मैचों को अब चंडीगढ़ शिफ्ट किया गया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच सीरीज खेली जानी थी, जो चेन्नई से चंडीगढ़ शिफ्ट कर दी गई है। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका ए और भारत ए के बीच तीन एकदिवसीय मैचों की सीरीज बेंगलुरु में होनी थी, इसका वेन्यू भी बदलकर राजकोट कर दिया गया है।

जिन गेम्स के वेन्यू नहीं बदले गए हैं, उनकी कोई जानकारी प्रदान नहीं की गई है। वेन्यू बदले जाने का कोई कारण सामने नहीं आया है। आने वाले समय में इन स्थलों को बदले जाने की कोई जानकारी सामने आ सकती है लेकिन फ़िलहाल सिर्फ बदलाव की खबर ही है। भारतीय टीम जून में इंग्लैंड दौरे पर है, वापस आने के बाद ही घरेलू इवेंट्स होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+